हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 4 जनवरी 2024

4 जनवरी 2024
पर्यटक नगरी मनाली में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन आयोजित महानाटी में  कितनी महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की? 
- 1200
व्याख्या :  इस महानाटी में 95 महिला मंडलों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। कुल्लवी परिधान में सजकर महिलाओं ने शानदार नृत्य किया। इस दौरान देवभूमि कुल्लू की परंपरा का बखूवी प्रदर्शन हुआ।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग प्रशासन में निर्णय लेने, डेटा प्रबंधन और संचार में महत्वपूर्ण परिवर्तन के संचालन हेतु कौन से दो नए पोर्टल लॉन्च किए हैं? 
- प्रबंधन पोर्टल (आरएमपी) और बैठक प्रबंधन पोर्टल (एमएमपी)
 व्याख्या : डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग द्वारा विकसित किए गए यह पोर्टल संभवतः देश में अपनी तरह के पहले पोर्टल हैं। इन्हें विकसित करने का मुख्य उद्देश्य प्रशासन में निर्णय लेने, डेटा प्रबंधन और संचार में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाना है।

 हिमाचल प्रदेश सरकार कितने शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश दौरे पर भेज रही है? 
- 200 

हिमाचल प्रदेश पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी अपॉइंटमेंट सैलरीज अलाउंस पावर्स प्रिविलेजेस एंड एमेनिटीज एक्ट किस वर्ष अस्तित्व में आया था? 
- 2006

वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश सरकार में कितने मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किए हैं? 
- 6
व्याख्या : अर्की विधानसभा क्षेत्र से सीपीएस संजय अवस्थी, कुल्लू से सुंदर सिंह, दून से राम कुमार, रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा, पालमपुर से आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल को मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया गया हैं।

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य मंत्रिमंडल को 15% तक सीमित करने का प्रावधान किया गया है? 
- अनुच्छेद 164 
व्याख्या: भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 के तहत प्रदेश में 15 प्रतिशत से ज्यादा मंत्रिमंडल नहीं बनाया जा सकता, जिससे हिमाचल में संख्या 12 ही हो सकती है। सीपीएस बनाने के बाद यह संख्या 17-18 पहुंच जाती है।
For Books Please Visit : www.elitestudy.co.in

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1