हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 3 जनवरी 2024

3 जनवरी 2024

जल प्रदूषण निवारण अधिनियम में संशोधन देने वाला देश का पहला राज्य कौन बना है? 
- हिमाचल प्रदेश 
व्याख्या : जल प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम-1974 में संशोधन के लिए हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार का साथ दिया है और ऐसा करने वाला हिमाचल पहला राज्य बना है।

ऐतिहासिक कालीनाथ कालेश्वर महादेव मंदिर किस जिला में स्थित है? 
- कांगड़ा 
व्याख्या :  कांगड़ा जिला की तहसील परागपुर में व्यास तट पर काली नाथ कालेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। यहां शिव व काली माता की पूजा होती है।

 2 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किसी वरिष्ठ महिला अधिकारी को प्रदेश के डीजीपी के पद का अतिरिक्त कार्य भार सौंपा? 
- सतवंत अटवाल
 व्याख्या : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल को राज्य सरकार ने हिमाचल पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। डीजीपी के पद को ग्रहण करने वाली सतवंत अटवाल पहली महिला है। संजय कुंडू को डीजीपी पद से हटाने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। 

राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर जिला मंडी  कन्या निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? 
- सतीश कुमार शर्मा 

 कुल्लू जिला के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में आयोजित विंटर कार्निवल कितने दिनों तक चलता है? 
पांच 
व्याख्या : दो से छह जनवरी तक चलने वाले विंटर कार्निवल में तीन और पांच जनवरी 2024 को महानाटी का आयोजन भी किया गया।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1