Himachal Pradesh Current Affairs - HPPAS 2024

Himachal Pradesh Current Affairs
हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिसंबर 2023 में हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर विधानसभा पटेल पर प्रस्तुत की गई कैग रिपोर्ट की भी समीक्षा करें? 

उत्तर :  वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश कर्ज तले डूबा हुआ है। हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था 86,589 करोड़ के कर्ज में डूबी हुई है। हिमाचल प्रदेश सरकार वेतन पेंशनों पर कुल बजट का करीब 50% खर्च कर रही है तथा कर्ज के ब्याज पर 4828 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वर्ष 2024-25 में सरकार की देनदारियां 32, 344 करोड़ रुपए के आसपास होंगी। वर्ष, 2025-26 में सरकार के खर्च 34,758 करोड़ रुपए से अधिक होंगे। इसमें वेतन पर 16, 142 करोड़ रुपए, पैंशन पर 8,992 करोड़ रुपए, ब्याज पर 6,802 करोड़ रुपए, सामाजिक सुरक्षा पर 1,423 करोड़ रुपए तथा उपदानों पर 1,398 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 
कैग रिपोर्ट में सुझाव
  1. हिमाचल प्रदेश में पेंशन, उपदान और ऋण लेने के कारण राजस्व व्यय बढ़ रहा है। महालेखाकार कार्यालय ने राज्य सरकार को सभी अनुत्पादक व्ययों में कटौती का सुझाव दिया है।
  2. सरकार द्वारा स्वीकृत ऋण का स्वीकृत विकासात्मक कार्यों में उपयोग सुनिश्चित करना होगा।
  3. बाहरी वित्त पोषित परियोजनाओं के माध्यम से वित्तीय संसाधनों के लिए मदद लेनी होगी।
  4. विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों और योजनाओं के वित्त पोषण के लिए भारत सरकार से उपलब्ध संसाधनों का लाभ उठाना होगा। 
  5. राज्य की कर एवं गैर कर प्राप्तियों में बढ़ोतरी का प्रयास करना होगा।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1