हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 30 दिसंबर 2023
30.12.2023
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत निर्धन परिवारों में जन्मी लड़कियों को विवाह के लिए कितनी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है?
- 51 हजार रुपए
हिमाचल प्रदेश में किस फसल की पहली बार निर्धारित लक्ष्य से अधिक खरीद हुई है?
- धान
व्याख्या : प्रदेश में पहली बार निर्धारित लक्ष्य से अधिक धान की खरीद हुई है। प्रदेश में धान खरीद के लिए 22 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा था, जबकि किसानों से 22897.95 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।
भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी एसजेवीएन के पास बिजली प्रोजेक्ट में लगाने के लिए कितने करोड़ की फाइनांस सुविधा प्राप्त हुई है?
- 10000 करोड़
व्याख्या : एसजेवीएन के सीएमडी नंदलाल शर्मा है। घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं के एक समूह से अपनी आगामी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को फंडिंग करने हेतु 10,000 करोड़ रुपए की कंस्ट्रक्शन फाइनांस सुविधा हासिल की है। एसजेवीएन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड के साथ मिलकर यह पहल की है।
हिमाचल प्रदेश के किस जिला में यात्रा करने पर साडा डिवैल्पमैंट फीस चुकानी होगी?
- लाहौल स्पीति
व्याख्या : साडा डिवैल्पमैंट फीस से एकत्रित होनी वाली आय काे विभिन्न कार्यों के लिए खर्च किया जाएगा जिनमें सार्वजनिक शौचालय निर्माण, सोलर लाइट, सीसीटीवी कैमरा, होर्डिंग बोर्ड, स्ट्रीट लाइट्स, सूचना पट्ट, स्थानीय पंचायतों को ठोस कूड़ा प्रबंधन और सीवरेज के लिए सहयोग करना, स्पीति नदी के किनारे पर्यटकों के लिए सैंटर निर्मित करना, स्पीति में नेचर पार्क, ईको टूरिज्म एंड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन के कार्यों को शामिल किया गया है।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की निकिता शर्मा ने 1500 मीटर दौड़ में देशभर में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
- प्रथम
Comments
Post a Comment