हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स - 28 दिसंबर 2023

28.12.2023
परिवहन विभाग ने राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत विभागों में हायरिंग आधार पर लगाई जाने वाली ई-टैक्सी के लिए आवेदन करने वाले लाइसेंस धारकों की न्यूनतम आयु सीमा कितनी होनी चाहिए? 
- 23 वर्ष 
व्याख्या : एक परिवार में सिर्फ एक ही व्यक्ति को आवेदन करने की अनुमति होगी। यदि आवेदक जमा दो पास है, तो उसके पास सात साल का ड्राइविंग एक्सपीरियंस होना जरूरी है। यदि आवेदक सिर्फ दसवीं पास है, तो ड्राइविंग एक्सपीरियंस दस साल का चाहिए। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के तहत कुल 680 करोड़ खर्च करने का ऐलान किया है।

हाल ही में हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखू द्वारा शिमला जिले में कहां पर 100.42 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक फल विधायन संयंत्र का लोकार्पण किया ?
- ठियोग के पराला
 व्याख्या :  इस संयंत्र में वाइन, विनेगर तथा जूस तैयार किया जाएगा जिससे क्षेत्र के बागवानों को अपने उत्पाद के उचित दाम मिलेंगे तथा इनसेे बनने वाले उत्पाद तैयार करने में भी तेजी आएगी।

केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट्स के तहत ढली में नवनिर्मित टनल के निर्माण के लिए कितनी धनराशि स्वीकृत की गई थी? 
- 53 करोड़ रुपये 
व्याख्या  : 09 मार्च 2022 को पूर्व मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने इस डबल लेन टनल का उद्घाटन किया। दिसंबर 2023 में ढली टनल  का लोकार्पण का मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखू द्वारा किया गया। 

लॉस्ट इन दि एप्पल कंट्री’, पुस्तक की लेखिकाएं कौन है? 
- मीनाक्षी चौधरी और गौरी चौहान 
व्याख्या : इस पुस्तक में सेब बहुल क्षेत्र जुब्बल से जुड़े रहस्य, विश्वासघात और आश्चर्य का आकर्षक प्रस्तुतिकरण किया गया है। 

 ‘द फेटल अराइवल’,  पुस्तक के लेखक कौन है? 
- मीनाक्षी और  अथर्व वत्स
 व्याख्या : यह पुस्तक त्रासदी, ड्रग्स और अपहरण की एक मनोरंजक गाथा बुनती है।

 ‘द डेडली किटी’ पुस्तक के लेखक कौन है? 
- मीनाक्षी चौधरी  सिरिशा चौहान 
 व्याख्या : इस किताब में महिलाओं की किट्टी पार्टी के संसार की रोमांचक यात्रा का वर्णन है जो हत्या, रहस्य और साजिश जैसे पहलुओं पर आधारित हैं।

हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम  की उपाध्यक्ष कौन है? 
- केहर सिंह खाची

 हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष कौन है? 
- देवेन्द्र श्याम

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1