28/12/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
सामाजिक उत्तरदायित्व परिषद (एसआरसी) द्वारा कहां पर तीसरे सतत पर्यावरण और ऊर्जा शिखर सम्मेलन-2021 का सफल आयोजन किया गया?
- नई दिल्ली
किस राज्य सरकार ने करनाल में नया एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र शुरू किया?
- हरियाणा
व्याख्या : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय है।
व्लादिमीर पुतिन किस देश के राष्ट्रपति है?
- रूस
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किस नदी पर टी-सेतु का उद्घाटन किया है?
- महानदी नदी
देश के किस शीर्ष क्यू खिलाड़ी ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिताब को 11वीं बार जीत लिया है?
- पंकज आडवाणी
हाल ही में किस संस्था ने दावोस में अपनी वार्षिक बैठक को स्थगित करने का फैसला किया है?
- विश्व आर्थिक मंच
केंद्र सरकार ने अप्रैल 2022 से 100 प्रतिशत साक्षरता के लिए किस अभियान को शुरू करने की घोषणा की है?
- नव भारत साक्षरता अभियान
हाल ही में कौन क्रिकेट खिलाड़ी अपने टेस्ट करियर में 100 बार नॉटआउट रहने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बन गया है?
- जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)
किस राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्य के दुर्गम और पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु ‘मुख्यमंत्री वायु स्वास्थ्य सेवा-एयर एम्बुलेंस’ की शुरुआत की है?
- ओडिशा
एशियाई विकास बैंक ने भारत में शहरी सेवाओं तक पहुंच में सुधार के लिए कितने मिलियन डॉलर का ऋण प्रदान किया?
- 350 मिलियन डॉलर
Comments
Post a Comment