हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के मुख्य बिंदु:

  • 5.5 साल के बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश: सिर्फ 2024-25 सत्र के लिए, 1 अप्रैल को 5.5 साल की उम्र पूरी करने वाले बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश मिलेगा।
  • शिमला-धर्मशाला हवाई उड़ानें: एलायंस एयरलाइंस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, 30 जून तक उड़ानें शुरू होंगी।
  • 12 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल: प्रदेश में 12 नए स्कूल खुलेंगे, जमीन की शर्तों में छूट दी गई।
  • माइनिंग गार्ड के 80 पद: उद्योग विभाग में 80 माइनिंग गार्ड की भर्ती होगी।
  • लड़कियों की विवाह आयु: हिमाचल प्रदेश बाल विवाह निषेध विधेयक 2024, लड़कियों के लिए विवाह आयु 21 साल होगी।
  • टोल टैक्स: 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक टोल बैरियरों पर टोल टैक्स लागू होगा।
  • हिमाचल प्रदेश माइन्स एंड मिनरल पॉलिसी 2024: खनन क्षेत्र में रोजगार, विनियमन और गैरकानूनी खनन पर कार्रवाई का प्रावधान।
  • निदेशक शहरी एवं स्थानीय निकाय: राज्य परियोजना मॉनिटर के रूप में नियुक्त, विभागीय सेवाओं की निगरानी करेंगे।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024