05/07/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स
गड़सा घाटी हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है?
- कुल्लू
सोमभद्रा नदी हिमाचल प्रदेश के किस जिला से संबंधित है?
- ऊना
धमवारी ट्राउट फार्म किस जिला में स्थित है?
- शिमला
शराब डिस्टिलरी कंपनी मोहन मिकिन हिमाचल प्रदेश के किस जिला से संबंधित है?
- सोलन
व्याख्या : अंग्रेज शासक एडवर्ड अब्राहम डायर ने 1855 में सोलन के कसौली में भारत की पहली ब्रूरी की स्थापना की थी। इसकी एक शाखा सोलन के साथ स्थापित की। इसे एचजी मिकिन ने 1887 में डायर से खरीद लिया। स्वतंत्रता के बाद नरेंद्र नाथ मोहन ने कंपनी का अधिग्रहण किया और मोहन मिकिन के नाम से इस कंपनी का संचालन किया गया।
सरोआ, देवीदहड़, जंजैहली, बरोट, पराशर और करसोग पर्यटक स्थल हिमाचल प्रदेश के किस जिले से संबंधित है?
- मंडी
हाल ही में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने देश में गिद्धों के संरक्षण के लिये एक 'गिद्ध कार्ययोजना (Vulture Action Plan) शुरू की है, इसकी अवधि क्या रहेगी?
- 2020-25
Comments
Post a Comment