07/06/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

छत्तीसगढ़ में इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किसने किया? 
- नरेंद्र सिंह तोमर 

ADB और भारत ने  भारत के किस राज्य में सड़क उन्नयन परियोजना के निर्माण हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? 
- सिक्किम
व्याख्या : ADB 1966 में स्थापित एक क्षेत्रीय विकास बैंक है, इसका मुख्यालय मंडालुयोंग, फिलीपींस में है। मासत्सुगु असाकावा ADB के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के पहले चेयरमैन कौन है, जो कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर मुख्य न्यायधीश नहीं रहे हैं? 
- अरुण मिश्रा 

भारतीय संविधान सभा के अंतिम जीवित किस सदस्य का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया? 
- टी.एम. कलियानन गौंडर 
व्याख्या : भारतीय संविधान सभा के अंतिम जीवित पूर्व सदस्य, टी.एम. कलियानन गौंडर का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

किस देश के ‘प्रायोगिक उन्नत सुपरकंडक्टिंग टोकामक’ (Experimental Advanced Superconducting Tokamak- EAST) ने 288 मिलियन डिग्री फारेनहाइट का उच्चतम तापमान हासिल किया, जो सूर्य के तापमान से दस गुना अधिक है? 
- चीन 

किस संगठन द्वारा ‘वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक ट्रेंड्स रिपोर्ट-2021’ जारी की है? 
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन 

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव को गृह मंत्रालय द्वारा  किस एक्ट के तहत कारण बताओ नोटिस दिया गया? 
- आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51

इंटरनेशनल डे ऑफ इनोसेंट चिल्ड्रेन विक्टिम्स ऑफ अग्रेशन कब मनाया जाता है? 
- 4 जून
अन्य महत्वपूर्ण दिवस : 
22 मार्च: विश्व जल दिवस
22 अप्रैल: पृथ्वी दिवस
22 मई: अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024