06/06/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2020 के मुताबिक दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में कितने भारत के हैं?
- 22
व्याख्या : दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राष्ट्रीय राजधानी है।
भारत के किस राज्य में पहली बार वनस्पतियों कशके डेटा का बैंक तैयार किया जा रहा है?
- उत्तराखंड
भारतीय रेलवे किस वर्ष तक कार्बन उत्सर्जन को सुन्या तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है?
- वर्ष 2030
1989 को तियानमेन चौक नरसंहार किस देश से संबंधित है?
- चीन
इसाक हरज़ोग किस देश के राष्ट्रपति नियुक्त हुए हैं?
- इज़राइल
व्याख्या : इज़राइल की राजधानी यरुशलम है। इज़राइल की मुद्रा इज़राइली शेकेल है।
व्हाट्सएप ने किस व्यक्ति को भारत के लिए शिकायत अधिकारी नियुक्त किया?
- परेश बी.लाल
व्याख्या : व्हाट्सएप की स्थापना बर्ष 2009 में हुई थी। व्हाट्सएप के सीईओ विल कैथकार्ट है।
दूसरा संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सतत परिवहन सम्मेलन 14-16 अक्टूबर 2021 को कहां पर आयोजित होगा?
- बीजिंग
WHO ने किस देश में पाए गए Covid-19 वेरिएंट का नाम 'कप्पा' और 'डेल्टा' रखा है?
- भारत
व्याख्या : WHO की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी, मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है। WHO के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. टेड्रोस अधानोम गेब्रेससस हैं।
मैग्मा फिनकॉर्प का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
- अदार पूनावाला
सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021-22 के मुताबिक विश्व स्तर पर रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है?
- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
व्याख्या : भारतीय पैक का नेतृत्व IIM-अहमदाबाद करता है, जिसने 415वीं रैंक हासिल की है और उसके बाद भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) ने 459वीं रैंक हासिल की है।
भारत का पहला स्वदेशी तापमान डेटा लॉगर 'AmbiTAG' किसके द्वारा विकसित किया गया है?
- IIT रोपड़
विश्व साइकिल दिवस कब मनाया जाता है ?
- 3 जून
विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
- 5 जून
Comments
Post a Comment