20/02/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
हाल ही में किस देश में बसंत उत्सव 'पहला फागुन' मनाया गया?
- बांग्लादेश
जायंट लेदरबैक कछुए के घोंसले किस भारतीय केंद्रशासित प्रदेश में पाए जाते हैं?
- अंडमान और निकोबार
हाल ही में भारत में किस कंपनी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के उत्पादन करने का निर्णय लिया है?
- अमेज़न
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का महानिदेशक किसे बनाया गया?
- डॉ. अजय माथुर
व्याख्या : अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना 30 नवम्बर 2015 में हुई थी। इसका मुख्यालय गुरुग्राम में अवस्थित है।
मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कब मान्यता प्रदान की गयी?
- 16 फरवरी 2021
मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया?
- पुलगोरू वेंकट संजय कुमार
व्याख्या : मणिपुर की राजधानी इंफाल है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह तथा राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला है।
असम में महाबाहु-ब्रम्हापुत्र पर बनने वाले धुबरी-फूलबारी पुल वर्चुअली उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अभयारण्य लाइफटाइम सर्विस अवार्ड 2020 से किसे सम्मानित किया गया?
- थिओडोर भास्करन
मस्जिदों और मदरसों पर सरकारी निगरानी बढ़ाने और बहु विवाह और जबरन विवाह पर सख्ती से संबंधित विवादित बिल को किस देश द्वारा मंजूरी प्रदान की गई?
- फ्रांस
व्याख्या : राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों है।
प्राचीन नाग संस्कृति का प्रतीक, "कंचोथ उत्सव" किस क्षेत्र ने हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है?
- जम्मू और कश्मीर के चिनाब घाटी क्षेत्र
हाल ही में फाफ डुप्लेसिस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की इन का संबंध किस देश से है?
- दक्षिण अफ्रीका
Comments
Post a Comment