13/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 12 फरवरी 2021 को कितने अभ्यर्थियों को युवा विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया? 
- 46
व्याख्या :  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2018 में विद्यार्थियों से विज्ञान विषय अपनाकर अनुसंधान के लिए प्रेरित करने के लिए युवा विज्ञान पुरस्कार योजना शुरू की थी। वर्ष 2018 में इस योजना के अंतर्गत 47,वर्ष 2019 में 30 तथा वर्ष 2020 में 46 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

वर्ष 2021-22 से वार्षिक योजना के स्थान पर हिमाचल प्रदेश में किस नवीनतम प्रणाली को शुरू करने का निर्णय लिया गया है? 
- वार्षिक विकास बजट प्रणाली
व्याख्या:  वर्ष 2021-22 के राज्य विकास बजट के लिए 9405.41करोड़ का प्रावधान रखा है।  
सामान्य  विकास कार्यक्रम के लिए : 6096.70 (64.82%) 
अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के लिए : 2369.22 (25.19%) 
अनुसूचित जनजाति विकास कार्यक्रम के लिए : 846.49 (9%) 
पिछड़े क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए : 93 करोड (0.99%) 

हिमाचल प्रदेश की सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष कौन बनी? 
- मुस्कान 
व्याख्या : मुस्कान का संबंध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से है। महज 21 वर्ष की आयु में जिला बिलासपुर की सबसे युवा अध्यक्ष बनी

जंगी थैपन पोवारी बिजली प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के किस जिला में अवस्थित है? 
- किन्नौर 
व्याख्या : जंगी थैपन पोवारी बिजली प्रोजेक्ट 960 मेगावाट

हिमाचल प्रदेश के किस संगीतकार एवं गायक को निष्पादन कला सम्मान 2017 के लिए चुना गया है? 
- एस. डी. कश्यप

हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने  किस पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है।? 
- मोनाल 
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 लागू है। केंद्र सरकार ने 2003 में जंगली जानवरों की ट्रॉफी के पंजीकरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में मोनाल पक्षी की कलगी का सार्वजनिक रूप से किसी उत्सव या खुलेआम टोपी पर लगाकर प्रदर्शन करना अवैध माना जाएगा। हिमालयन मोनाल उत्तराखंड का भी राज्य पक्षी है। 

सहारा योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में कैंसर, पैरालिसिस, मस्कुलर, डिस्ट्रॉफी, थैलेसीमिया व हीमोफीलिया  व गुर्दे की विफलता इत्यादि गंभीर बीमारियों से जूझने वाले रोगियों को प्रदेश सरकार द्वारा कितनी धनराशि सहायता शुरू दी जा रही है? 
- ₹3000 
व्याख्या : पहले यह राशि ₹2000 थी अब इसे बढ़ाकर ₹3000 कर दिया गया है। यह वित्तीय मदद बीपीएल और चार लाख तक की सालाना आय वाले परिवारों को हर माह मिलती है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024