04/02/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स
सुप्रसिद्ध बड़ा देव कमरूनाग झील हिमाचल प्रदेश के किस जिला में अवस्थित है?
- मंडी
हिमाचल में कितनी नई जेलों का निर्माण किया जाएगा?
- 05
व्याख्या : इन जेलों का निर्माण मंडी, कुल्लू, रामपुर, किन्नौर व नालागढ़ में किया जाएगा। डीजी जेल सुमेश गोयल है। प्रदेश की जेलों में हरियाणा की तर्ज पर हर्बल खेती की जाएगी।
भारत का पहला राज्य जहां पर कैदियों के लिए गद्दो की व्यवस्था की गई है?
- हिमाचल प्रदेश
"कांगणीधार हेलीपोर्ट" प्रदेश के किस जिला में अवस्थित है?
- मंडी
बाड़ी, मूलन, चंद्र हार क्या है?
- आभूषण
नशा मुक्त भारत की वार्षिक एक्शन प्लान की रिपोर्ट के मुताबिक देश के नशे से ग्रस्त 272 जिलों में हिमाचल के कितने जिलों को शामिल किया गया है?
- 04
व्याख्या : शिमला, कुल्लू, चंबा और मंडी।
एनडीपीएस एक्ट के तहत होने वाले अपराध की राष्ट्रीय दर 2.8 प्रतिशत के मुकाबले प्रदेश में अपराध दर क्या है?
- 7.7 प्रतिशत
Comments
Post a Comment