15/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
हाल ही में कौन सा देश आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council- UNSC) का अस्थायी सदस्य बना?
- भारत
व्याख्या : सुरक्षा परिषद के पाँच स्थायी सदस्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्राँस, रूस और चीन हैं। इसके अलावा 10 अन्य देशों को दो साल के लिये अस्थायी सदस्य के रूप में सुरक्षा परिषद में शामिल किया जाता है। अस्थायी सदस्यों बेल्जियम, कोट डी-आइवरी डोमिनिकन रिपब्लिक, गिनी, जर्मनी, इंडोनेशिया, कुवैत, पेरू, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत के नाम शामिल हैं।
IREDA, हाल ही में समाचार पत्रों की सुर्खियों में देखा गया यह किस मंत्रालय के अधीन एक संगठन है?
- नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
व्याख्या : इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में एक मिनी रत्न कंपनी है।
नगालैंड-मणिपुर सीमा पर स्थित कौन सी घाटी में वनाग्नि की घटना सामने आई?
- जुकू घाटी (Dzukou Valley)
व्याख्या : जुकू घाटी जिसे 'फूलों की घाटी' के रूप में जाना जाता है, नगालैंड और मणिपुर की सीमा पर स्थित है।
कोविड -19 वैक्सीन के प्रशासन के लिए गठित अधिकार प्राप्त समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?
- पूर्व ट्राई प्रमुख आर.एस.शर्मा
व्याख्या : आर.एस.शर्मा की अध्यक्षता में दस सदस्यीय टीम गठित की गई है।
भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत पर संरक्षित क्षेत्र फैले हुए हैं?
- 5%
व्याख्या : वर्तमान में, भारत में 903 संरक्षित क्षेत्र हैं, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 5% है।
51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'फोकस देश' कौन है?
- बांग्लादेश
व्याख्या : 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 16 जनवरी से 24 जनवरी, 2021 तक गोवा में हुआ। इस फेस्टिवल का आयोजन वर्ष 1952 से गोवा में प्रतिवर्ष किया जाता है।
लोकसभा स्पीकर ने स्कूलों और कॉलेजों में कौन सा अभियान शुरू करने की घोषणा की?
- Know your Constitution
व्याख्या : लोकसभा के वर्तमान अध्यक्ष ओम बिरला है।
12 जनवरी 2021 को मनाए गए राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम क्या थी?
- Channelizing Youth Power for Nation Building.
व्याख्या : वर्ष 2021 में, स्वामी विवेकानंद (12 जनवरी 1863) की 158 वीं जयंती मनाई गई।
हाल ही में सुर्खियों में रहे व्यापार नीति की समीक्षा (Trade Policy Review -TPR) किस संगठन से सम्बंधित है?
- विश्व व्यापार संगठन
व्याख्या : हाल ही में, विश्व व्यापार संगठन में भारत की सातवीं व्यापार नीति समीक्षा (TPR) जिनेवा में संपन्न हुई।
भारत के जिग्मेट डोलमा को ढाका मैराथन 2021 में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
- चौथा
पुलित्जर पुरस्कार विजेता नील शीहान का निधन हो गया किस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त थे?
- लेखक और पत्रकार
व्याख्या : नील शीहान को "ए ब्राइट शाइनिंग लाई: जॉन पॉल वान और अमेरिका इन वियतनाम" के लिए पुलित्जर पुरस्कार और राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार मिला था।
Comments
Post a Comment