07/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

ट्राइफेड ने मध्य प्रदेश में ट्राइफ़ूड (जनजातीय खाद्य) पार्कों की स्थापना के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? 
- अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम
व्याख्या : वनवासी कल्याण केंद्र वर्ष 1952 से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आदिवासियों के कल्याण के लिए काम कर रहा है। इस संबंध में, मध्य प्रदेश के 5 जिलों में ट्राइफ़ूड पार्क की स्थापना के लिए एक साथ काम करने के तहत 3 जनवरी 2021 को दोनों संगठनों के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया। 

पूर्वोत्तर क्षेत्र का पहला खेलो इंडिया स्पोर्ट्स स्कूल कौन सा है? 
- असम राइफल्स पब्लिक स्कूल, शिलांग
व्याख्या : वर्तमान में, देश भर में नौ(9) स्पोर्ट्स स्कूलों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से पांच(5) का प्रबंधन रक्षा एवं अर्ध-सैनिक बलों द्वारा किया जाता है।असम राइफल्स पब्लिक स्कूल पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेलो इंडिया योजना के तहत घोषित होने वाला पहला स्पोर्ट्स स्कूल है।

भाविना पटेल का संबंध किस खेल से है? 
- पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी 

29 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईस्‍टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 351 किलोमीटर लम्‍बे न्‍यू खुर्जा-न्‍यू भाउपुर खंड का उद्घाटन किया था। खुर्जा-न्यू भाउपुर खंड पर कितने किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से माल ढुलाई की जा रही है? 
- 90 किमी प्रति घंटे 

विश्व ब्रेल दिवस  कब मनाया जाता है? 
- 4 जनवरी 
व्याख्या : ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल का जन्म 4 जनवरी 1809 को उत्तरी फ्रांस के कूप्‍व्रे शहर में हुआ था।

भारतीय निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त  किसे नियुक्त किया गया है। 
- उमेश सिन्हा
व्याख्या : भारत के मुख्य चुनाव का गठन 25 जनवरी 1950 को हुआ था वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा है।

इसरो के अध्यक्ष के.सिवान की सेवाओं में कितने वर्षों का विस्तार किया गया है? 
- 1 वर्ष 
व्याख्या : के सिवान 14 जनवरी 2021 को रिटायर हो रहे थे लेकिन इनकी सेवाओं में 14 जनवरी, 2022 तक विस्तार किया गया है।

"Vahana Masterclass" पुस्तक के लेखक कौन है? 
- इटली के लेखक अल्फ्रेडो कोवेल्ली
व्याख्या : इस पुस्तकों को स्कोलास्टिक इंडिया द्वारा सचित्र और प्रकाशित किया गया है। 

1 जनवरी 2021 को किसने 63 वां स्थापना दिवस मनाया? 
- DRDO
व्याख्या : DRDO की स्थापना वर्ष 1958 में हुई थी।

महत्वपूर्ण तथ्य

यमुना नदी के जल में अमोनिया की उच्च मात्रा पाई गई है जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली में जल आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है।

अमोनिया का स्तर कुछ स्थानों पर 7.3 पार्ट्स प्रति मिलियन (Parts Per Million-ppm) तक बढ़ गया है।

अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट और केवडि़या के बीच सीप्‍लेन सेवा का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 31 अक्‍टूबर, 2020 को किया था। 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस परियोजना के तहत न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक 5.6 किलोमीटर के भूमिगत मार्ग के निर्माण का 1000 करोड रुपए का ठेका एक चीनी कंपनी शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड को दिया है। वंदेभारत और हाई-वे प्रोजेक्ट जैसी परियोजनाओं से चीनी कंपनियों को बाहर कर दिया गया था।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 51वें संस्करण ने दुनिया के प्रतिष्ठित फिल्म निर्माताओं की भागीदारी वाली अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी की घोषणा की गई। ज्यूरी में चेयरमैन के रूप में पाब्लो सेसर (अर्जेंटीना), प्रसन्ना वीथानेज (श्रीलंका), अबू बकर शाकी (ऑस्ट्रिया), प्रियदर्शन (भारत) और सुश्री रुबैयत हुसैन (बांग्लादेश) शामिल किया गया।

तमिलनाडु सरकार ने पोंगल त्‍योहार  के उपलक्ष्य पर राज्‍य के दो करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को पोंगल उपहार देना शुरू किया है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024