राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स 6 जनवरी 2024

6 जनवरी 2024
'राम मंदिर राष्ट्र मंदिर एक साझी विरासत' नामक पुस्तक का विमोचन हाल ही में किसके द्वारा किया गया है?
- आरिफ मो० खान

किस राज्य सरकार द्वारा रानी दुर्गावती अन्न प्रोत्साहन योजना को शुरू करने की घोषणा की गयी है?
- मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश यूरोपीय निवेश बैंक की पहली महिला अध्यक्ष हाल ही में कौन बनी हैं?
- नादिया कैल्विनो

'The Babri Masjid Ram Mandir Dilemma' नामक पुस्तक हाल ही में किसके द्वारा लिखी गयी है?
- माधव गोडबोले

हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  ने किस राजनीतिक दल के नेता शंकर अध्यक्ष शंकर आध्या को राशन वितरण के कथित घोटाले में सम्मिलित होने के कारण हिरासत में लिया है? 
- तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा अयोध्या में बनाए गए अयोध्याधाम हवाई अड्डे को कौन सा दर्जा दिया है? 
अंतरराष्ट्रीय स्तर 
व्याख्या : अयोध्या हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने और इसका नाम ‘महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

संयुक्त लघु उपग्रह के विकास के सहयोग पर इसरो और किस देश के अनुसंधान एवं नवाचार परिषद (एमआरआईसी) के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ है? 
- मॉरीशस

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की 4797 करोड़ रुपए की व्यापक  'पृथ्वी विज्ञान योजना' की समय अवधि क्या रहेगी? 
- 2021-26
व्याख्या : पृथ्वी विज्ञान योजना को 2021-26 की अवधि के के लिए मंजूरी दी गई है। इस योजना में पांच उप-योजनाएं, वायुमंडल और जलवायु अनुसंधान-मॉडलिंग अवलोकन प्रणाली और सेवाएं, महासागर सेवाएं, मॉडलिंग अनुप्रयोग, संसाधन और प्रौद्योगिकी, ध्रुवीय विज्ञान और क्रायोस्फीयर अनुसंधान, भूकंप विज्ञान तथा भू-विज्ञान और अनुसंधान, शिक्षा, प्रशिक्षण और आउटरीच शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिव्यांगजनों के लिये भारत के पहले हाई-टेक खेल प्रशिक्षण केंद्र  का नाम कि पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखा गया है? 
श्री अटल बिहारी वाजपेयी

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024