हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 6 जनवरी 2024

6 जनवरी 2024

स्वच्छ सर्वेक्षण अवाॅर्ड 2023 में  हिमाचल प्रदेश के किस शहर को स्टेट अवाॅर्ड मिला है?
- शिमला 
व्याख्या : केंद्र सरकार की ओर से करवाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण अवाॅर्ड 2023 में शिमला शहर ने स्टेट अवाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। पहली बार हिमाचल प्रदेश के किसी शहर को यह अवॉर्ड मिलने जा रहा है।

वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल कहां पर स्थित है? 
- शिमला 
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ओबरॉय ग्रुप को पांच सितारा वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल राज्य सरकार को सौंपने के आदेश दिए हैं। वर्ष 1993 में वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल में आग लग गई थी।

हिमाचल प्रदेश के किस जिला में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रशासन द्वारा लाइफ सेविंग बैंक खाते खोल ने जा रहे हैं? 
- लाहौल स्पीति 
व्याख्या : जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में गर्भवती महिलाओं के लिए जिला प्रशासन नई पहल कर रहा है। दरअसल प्रशासन आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए लाइफ सेविंग बैंक खोलने जा रहा है। महिलाओं की प्रसव पीड़ा को समझते हुए प्रशासन को स्पीति उपमंडल ने इसकी शुरुआत की है। 

400 किलोवाट की दो सौर ऊर्जा परियोजनाए हिमाचल प्रदेश के किस जनजातिय क्षेत्र के लिए प्रस्तावित है? 
- पांगी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से हिमाचल प्रदेश में संचालित विभिन्न तरह की जल विद्युत परियोजनाओं से कितने प्रतिशत रॉयल्टी देने की मांग की है? 
- 12%

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024