हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 2 जनवरी 2024

2 जनवरी 2024
गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय  अति सूचना कब जारी की गई? 
- 1 जनवरी 2024
 व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने के अधिनियम को हिमाचल सरकार ने प्रदेश में लागू कर दिया। हाटी समुदाय को यह दर्जा 1968 में ही मिल जाना चाहिए था, जब उत्तराखंड के जौनसार बावर के जौनसारी समुदाय को यह दर्जा मिला था। क्योंकि हाटी समुदाय और जौनसारी समुदायों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक के साथ ही भौगोलिक समानता भी थी।

हरियाणा-हिमाचल-उत्तराखंड को जोड़ने के लिए कौन सा NH विकसित किया जाएगा? 
- NH-07 
व्याख्या : सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब व पांवटा साहिब की हजारों औद्योगिक इकाइयों  लाभान्वित होगी तथा पर्यटन क्षेत्र को भी नई ऊंचाइयां मिलेगी। 

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के चरण-2 कल आप उठाने के लिए अभ्यार्थी की आयु सीमा कितनी होनी चाहिए? 
- 21 से 45 वर्ष 
व्याख्या : राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के चरण-2  प्रदेश में 100 किलोवाट से 500 किलोवाट तक क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं (एसपीपी) को स्थापित करने पर केंद्रित है। यह योजना राज्य के अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने में सार्थक साबित होगी। यह योजना 21 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को उद्यमशीलता के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ कौशल विकास को प्रोत्साहित करेगी।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ‘सरकार गांव के द्वार’ कब शुरू की जाएगी? 
8 जनवरी 2024
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 1 जनवरी 2024 को कैबिनेट बैठक में 8 जनवरी, 2024 से पूरे राज्य में ‘सरकार गांव के द्वार’ शुरू करने को भी स्वीकृति प्रदान की।

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश टीम का कप्तान किसे बनाया गया है? 
- अंकित कलसी 
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश की 17 सदस्यीय टीम में ऊना के अंकित कलसी को कप्तान बनाया गया है। 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1