हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 29 दिसंबर 2023

29.12.2023
भौगोलिक दृष्टि से प्रदेश का करीब कितने प्रतिशत हिस्सा भूकंप के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील क्षेत्र जोन-5 में आता है? 
- 32 प्रतिशत 
व्याख्या : भौगोलिक दृष्टि से प्रदेश का करीब 32 प्रतिशत हिस्सा भूकंप के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील क्षेत्र जोन-5 में आता है, जबकि अन्य जोन चार में आता है।

केंद्र सरकार से भेजी गई रिपोर्ट में कुल 33 अलग-अलग आपदाओं में से  हिमाचल प्रदेश कितनी आपदाओं से घिरा हुआ है?
- 25 
 व्याख्या : इसके अलावा प्रदेश को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, हिमस्खलन और सूखे सहित विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के लिए संवेदनशील है।

 हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग सड़कों पर बर्फ ना जमाने के लिए किसका छिड़काव करेगा? 
- कैल्शियम क्लोराइड
 व्याख्या : पीडब्ल्यूडी अपने प्लांट में कैल्श्यिम क्लोराइड का निर्माण कर रहा है। हिमाचल का पहला प्लांट शिमला में स्थापित किया गया है।इसके बाद चंबा, कुल्लू, किन्नौर समेत अन्य बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में भी ऐसे दूसरे प्लांट स्थापित किए जाएंगे। कैल्शियम क्लोराइड से बर्फ को कुछ ही मिनटों में साफ किया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत स्टार्टअप का पहला प्रोजेक्ट किसका स्वीकृत हुआ है? 
- नक्षत्रा सिंह
व्याख्या : विभाग ने मात्र 24 घंटे के अंदर उनके प्रोजैक्ट को अप्रूव किया और नक्षत्रा सिंह के अकाऊंट में 2 लाख की राशि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत जारी की गई। 

सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) हिमाचल प्रदेश में कहां पर स्थित है? 
- शिमला

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1