Posts

Showing posts with the label HP Current Affairs

Himachal Pradesh Current Affairs - 08 November 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज हिमाचल प्रदेश में कहां पर स्थित है? - नेरचौक हिमाचल प्रदेश में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी कहां पर स्थापित की गई है?  - नेरचौक डा. यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है? - नौणी गगरेट विधानसभा क्षेत्र  जिला से संबंधित है?  - ऊना

Himachal Pradesh Current Affairs - 07 November 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs ओपिनियन पोल पर मतदान प्रक्रिया से कितने घंटे पहले पर रोक लगाई जाती है?  - 48 हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कितने मॉडल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं?  - दो  व्याख्या :  हिमाचल प्रदेश में कुल 136 पोलिंग मॉडल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबंध किस जिला से है?  - बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 68 सीटों पर  कितने मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था? - 34232 

Himachal Pradesh Current Affairs - 06 November 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने घोषणापत्र में महिलाओं को सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कितने प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है? - 33% हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सबसे ज्यादा उम्र के प्रत्याशी कौन थे? -  कर्नल धनीराम शांडिल (कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी)  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सबसे कम उम्र के प्रत्याशी कौन थे?  - पीयूष कांगा (निर्दलीय प्रत्याशी)  चंबी मैदान हिमाचल प्रदेश में कहां पर स्थित है? - शाहपुर श्याम शरण नेगी ने 25 अक्टूबर 1951 को सुबह 6:15 पर अपना पहला मत किस मतदान केंद्र पर डाला था? -  शोनथोंग

Himachal Pradesh Current Affairs - 05 November 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs आम आदमी पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा?  - 67 व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले ही आम आदमी पार्टी की एक सीट पर चुनौती खत्म हो गई है। 2022 के विधानसभा चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में सबसे अधिक प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के है।  पौंग झील हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है?  - कांगड़ा  किस अधिनियम के तहत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जनमत सर्वेक्षण मतदान समाप्त होने के 48 घंटे पहले से दिखाए जाने पर रोक  लगाई जाती है?  - लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951  हिमाचल प्रदेश में कौन सी विधानसभा के लिए वर्ष 2022 में चुनाव संपन्न हुए?  - 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण की स्थिति क्या है?  -  शुन्य

Himachal Pradesh Current Affairs - 04 November 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कहां पर स्थित है? - हमीरपुर सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कौन है? - नंद लाल शर्मा  सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति कौन है? - प्रो. देवदत्त शर्मा अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले  का आयोजन हिमाचल प्रदेश के किस जिला में होता है?  -  सिरमौर  व्याख्या :  यह मेला 6 दिनों तक चलता है।   बैंड हार्मोनी ऑफ पाईन्स किस राज्य से संबंधित है?  -  हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh Current Affairs - 02 November 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के कितने प्रमुख कारखाने हैं?  - तीन  व्याख्या :  हिमाचल प्रदेश में एसीसी, अल्ट्राटेक और अंबुजा कंपनी द्वारा सीमेंट के 3 कारखाने स्थापित किए हैं। हिमाचल के बिलासपुर के बरमाणा में एसीसी, सोलन और बिलासपुर की सीमा पर बागा में अल्ट्राटेक और सोलन में अंबुजा सीमेंट के उद्योग स्थापित किए गए है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋषि धवन का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिला से है? -  मंडी दृष्टि पत्र हिमाचल प्रदेश में किस राजनीतिक दल द्वारा अपने घोषणापत्र के रूप में जारी किया है?  - भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले कितने घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त करना होगा?  - 48 घंटे

Himachal Pradesh Current Affairs - 01 November 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs हिमाचल प्रदेश की किस विधानसभा सीट से सबसे अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं?  - जोगिंदर नगर व्याख्या : जोगिंदर नगर विधानसभा सीट से 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए तीन विधानसभा क्षेत्रों द्रंग, चुराह, लाहौल-स्पीति में सिर्फ तीन-तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।  प्रदेश के छह विधानसभा क्षेत्रों नगरोटा बगवां, पालमपुर, कुटलैहड़, सोलन, रेणुका जी और शिलाई में चार-चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में किस वर्ष से कोई भी सरकार रिपीट नहीं कर पाई है? - वर्ष 1990 से  व्याख्या : वर्ष 2022 विधानसभा चुनावों में 413 प्रत्याशियों ने भाग लिया इन चुनावों में 55,92,828 मतदाता रजिस्टर्ड हुए थे। सुप्रसिद्ध छतरी लबी मेले का आयोजन हिमाचल प्रदेश में कहां पर किया जाता है?  - मंडी जिला के सिराज के मगरू और मानगढ़ क्षेत्र में

Himachal Pradesh Current Affairs - 30 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?  - आरपी सिंह व्याख्या : वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाले अरुण धूमल आईपीएल के चेयरमैन है। वर्ष 1984 में एसोसिएशन को बीसीसीआई से संबद्धता मिली थी। उस समय एचपीसीए को प्रीतपाल सिंह के रूप में पहला अध्यक्ष मिला था। इसके बाद राजेंद्र जार ने एचपीसीए की कमान संभाली। 1995 से 2000 तक रघुवीर सिंह अध्यक्ष रहे। वर्ष 2000 में अनुराग सिंह ठाकुर ने जिम्मा संभाला था। इसके बाद वह लगातार 16 साल तक अध्यक्ष रहे। वर्ष 2017 में लौढा समिति के नियमों के चलते उन्हें पद छोडऩा पड़ा। 2017 से 2019 तक एचपीसीए में बर्किंग कमेटी के पास एचपीसीए की कमान रही। सितंबर 2019 में हुए एचपीसीए के चुनाव में अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण सिंह धूमल को नया अध्यक्ष बनाया गया था। हिमाचल प्रदेश में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का आयोजन किस समाचार पत्र द्वारा किया जाता है?  - अमर उजाला हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में किस राजनीतिक दल स

Himachal Pradesh Current Affairs - 29 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए पहली महिला विधायक कौन चुनी गई थी?  - श्रीमती विद्या स्टोक्स  व्याख्या : विधानसभा चुनावों में 1972 में राज्य को पहली महिला विधायक के रूप में विद्या स्टोक्स ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। अब तक सबसे ज्यादा बार विधायक बनने का रिकॉर्ड दो महिला कांग्रेसी नेत्रियों के नाम है। इसमें कांग्रेस के टिकट पर ही आशा कुमारी डलहौजी विधानसभा सीट से अब तक छह बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। वह 1985, 1993, 1998, 2003, 2012 और 2017 में विधायक चुनी गईं। इसके अलावा कांग्रेस की दिग्गज नेता विद्या स्टोक्स आठ बार विधायक चुनी जा चुकी है। 1967 से 2017 तक महिला  विधायकों की सूची वर्ष  प्रत्याशी जीतीं 1967 2 00 1972 7 4 1977 9 1 1982 9 3 1985 10 3 1990 18 4 1993 15 3 1998 25 6 2003 31 4 2007 22 3 2012 34 3 2017 19 4 15 अक्टूबर 2022 तक हिमाचल प्रदेश में कितने नए वोटर्स पंजीकृत हुए हैं?  - 1,93,000 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों  के लिए कितने मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं? - 7881  व्याख्या :   इनमें से 7235 ग्रामीण क्षेत्रों में और 646 शहरी क्ष

Himachal Pradesh Current Affairs - 28 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs ई-कैच कांगड़ा एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रैकिंग चुनाव ऐप किस कार्य को करने के लिए बनाया गया है?  - राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों के व्यय की निगरानी के लिए  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में कहां पर एक महिला को चीनी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है?  - जोगिंद्रनगर के तहत चौंतड़ा तिब्बती बौद्धिक मठ में  दुनिया की छठी सबसे ऊंची चोटी जीतने वाली पहली भारतीय महिला  कौन बनी है? - ईशानी सिंह जम्वाल व्याख्या : ईशानी सिंह जम्वाल पहली भारतीय महिला बन गई हैं, जिन्होंने माउंट चो ओयू चोटी को फतह किया है। यह चोटी नेपाल और चीन के मध्य है। दक्षिण की ओर से दुनिया की छठी सबसे ऊंची व कठिन चोटी पर 7200 मीटर की ऊंचाई तक ईशानी पहुंच गई। ईशानी सिंह जम्वाल का संबंध हिमाचल प्रदेश से है।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों में सबसे अमीर व्यक्ति कौन है?  - चौपाल से भाजपा उम्मीदवार बलबीर वर्मा  व्याख्या :   बलबीर शर्मा के पास पास 1.25 अरब की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर पूर्व मंत्री जीएस बाली के पुत्र एवं नगरोटा से कांग्रेस उम्मीदवार रघुबीर सिंह बाली हैं। तीसरे नंब

Himachal Pradesh Current Affairs - 27 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs वर्ष 2017 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक नोटा किस विधानसभा सीट पर दर्ज हुए थे?  - जोगिंदर नगर (1162) जिला मंडी व्याख्या : दूसरे स्थान पर शाहपुर में 1010 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया था।  मंडी संसदीय सीट के लिए नवंबर 2021 में हुए उपचुनावों में कितने व्यक्तियों ने नोटा का इस्तेमाल किया था?  -  1,2,661 हाल ही में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने किस राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण की?  - भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में सबसे कम 3 वोटों से किस नेता ने विजय प्राप्त की थी?  - रामदास मलांगड़ (ऊना जिला की कुटलैहड़ सीट)  व्याख्या : 1998 के चुनाव में जब प्रेम कुमार धूमल पहली बार मुख्यमंत्री बने, तो ऊना जिला की कुटलैहड़ सीट रामदास मलांगड़ महज तीन वोट से जीते थे। यह अब तक का सबसे कम वोट का अंतर है।  हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर प्रथम बार चुनाव कब हुए थे? - वर्ष 1972 1993 में वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी पहला चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के मोतीराम से कितने वोटों से हार गए थे?  - 1951  

Himachal Pradesh Current Affairs - 26 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs वर्ष 1998 में हिमाचल विकास कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें प्राप्त हुई थी?  - 5 व्याख्या :  इस चुनाव में हिमाचल विकास कांग्रेस पार्टी को 10% मत प्राप्त हुए थे। पिछले तीन विधानसभा चुनावों 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में तीसर विकल्प से माकपा और बीएसपी से अधिक वोट आजाद उम्मीदवारों को मिले हैं। हिमाचल प्रदेश में दिवाली की रात  कितने शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से ऊपर पहुंच गया?  - पांच (धर्मशाला, डमटाल, बद्दी, नालागढ़ और पावंटा साहिब)  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कितने प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं? - 631 व्याख्या : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 631 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अंतिम दिन सबसे अधिक 376 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे, जिनमें ऊना जिले से 29, मंडी से 81, कांगड़ा से 72, चम्बा से 34, सिरमौर से 35, शिमला से 30, किन्नौर से 1, सोलन से 23, बिलासपुर से 23, हमीरपुर से 26 और कुल्लू से 19 प्रत्याशी शामिल हैं। इससे पहले वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 459 प्रत्याशियों ने च

Himachal Pradesh Current Affairs - 25 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने राज्य क  कितने नए सरकारी स्कूलों में एनएसएस यूनिट शुरू कर दी है?  - 150 व्याख्या : प्रदेश में अब 950 स्कूलों में एनएसएस यूनिट है। पच्छाद विधानसभा सीट से कांग्रेस के किस दिग्गज नेता ने निर्दलीय प्रतिनिधि के रूप में नामांकन दर्ज करवाया?  -  गंगूराम मुसाफिर व्याख्या : गंगूराम मुसाफिर 1982 में कांग्रेस के प्रत्याशी को हराकर निर्दलीय विधायक चुने गए थे। उसके बाद वह लगातार 6 बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने। कैथलीघाट किस जिला से संबंधित है? - सोलन

Himachal Pradesh Current Affairs - 24 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में निवास करने वाले तिब्बती समुदाय के लोगों को किस वर्ष लोकसभा चुनावों में पहली बार भारतीय लोकतंत्र में मतदान किया था?  - 2014 व्याख्या : इसके बाद वर्ष 2017 में पहली बार प्रदेश के विधानसभा चुनावों में वोट डाला था। वर्ष 2022 के चुनावों में कांगड़ा कांगड़ा जिला में कितने तिब्बती मतदाता रजिस्टर्ड हुए हैं?  - 2,193   व्याख्या : जिला कांगड़ा में मुख्य रूप से तीन विधानसभा क्षेत्रों धर्मशाला, पालमपुर और बैजनाथ में तिब्बती मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। सबसे ज्यादा तिब्बती मतदाताओं की संख्या विधानसभा क्षेत्र पालमपुर में 1,143 है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 720 और बैजनाथ में 330 तिब्बती मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल है। प्रदेश में तिब्बती मूल के करीब तीस हजार लोग रहते हैं। हिमाचल प्रदेश में सर्विस वोटर्स (सेवा अर्हता मतदाता) में महिलाओं की भागीदारी कितने प्रतिशत है?  - 2.27 % व्याख्या :  हिमाचल प्रदेश में दर्ज 67,532 सेवा अर्हता मतदाताओं में से 1,539 महिलाएं ही पंजीकृत हैं। किस जिले में कितने सर्विस

Himachal Pradesh Current Affairs - 23 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs डा. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है?  - नौणी करीब 12 हजार फुट ऊंची सिरमौर के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपो स्थली किस स्थल को माना जाता है? - चूड़धार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिला से है?  - बिलासपुर

Himachal Pradesh Current Affairs - 22 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश के किस परिधान को पहना था?  - चोला डोरा एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कौन है?  - नंदलाल शर्मा व्याख्या : एसजेवीनाइट्स ने वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है वर्ष 2007 में भाजपा तथा कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में कितने प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे?  -  43.78% तथा 39.54% वर्ष 2012 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस को कितने प्रतिशत वोट प्राप्त हुए?  - 38.83% तथा 43.21% वर्ष 2017 विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस को कितने प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे?  - 49.53% तथा 42.32%

Himachal Pradesh Current Affairs - 21 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs राष्ट्रीय खेलों में मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के एथलीट सावन बरवाल ने 10,000 मीटर  प्रतिस्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?  - सिल्वर मेडल  कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में   कौन सा जिला ओवरआल ट्रॉफी का विजेता बना हैं?  - सिरमौर व्याख्या : बंगलूरू में 61वीं राष्ट्रीय खेलों में मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के एथलीट सावन बरवाल ने सिल्वर मेडल जीता है। 10,000 मीटर दौड़ को सावन बरवाल ने 29.50 मिनट में पूरा किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के 31 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सोलन स्थित संपत्ति अनीस विला  संपत्ति विवाद भारत के किस सुप्रसिद्ध लेखक के साथ जुड़ा हुआ है?  - सलमान रुश्दी व्याख्या : सलमान रुश्दी भारतीय उपन्यासकार और निबंधकार हैं। उन्होंने अपने दूसरे उपन्यास मिडनाइट्स चिल्ड्रन (1981) से प्रसिद्धि प्राप्त की, जिसे 1981 में बुकर पुरस्कार मिला। 

Himachal Pradesh Current Affairs - 20 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs स्वर्गीय पंडित सुखराम के पौत्र व अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा किस राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण की?  - भारतीय जनता पार्टी बंजार विधानसभा से संबंध रखने वाले स्वर्गीय करण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस  पार्टी को छोड़कर किस राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण की?  - भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2017 के चुनावों में जयराम ठाकुर ने सिराज से कांग्रेस पार्टी की अपने प्रतिद्वंदी चेतराम ठाकुर को कितने मतों से हराया था?  - करीब 11,000 हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वॉच, एडीआर और भारत ज्ञान-विज्ञान समिति ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में विधायकों के स्वघोषित हलफनामों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कितने विधायक करोड़पति थे?  - 50 व्याख्या : हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों के 19 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गंभीर आपराधिक मामलों में विधायकों की संख्या आठ है।

Himachal Pradesh Current Affairs - 19 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता श्री प्रेम कुमार धूमल प्रथम बार मुख्यमंत्री कब बने थे?  - वर्ष 1998  व्याख्या : प्रेम कुमार धूमल दूसरी बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्ष 2007 साथ में बने थे। 2017 के चुनावोंं में हालांकि पार्टी ने फिर से उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया, लेकिन वह खुद चुनाव हार गए थे। हिमाचल प्रदेश से पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन कौन बने हैं? - अरुण धूमल हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के चुनाव हेतु  निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिफिकेशन कब जारी की?  - 17 अक्टूबर 2022 व्याख्या : लोगों की सुविधा के लिए राज्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में टोल फ्री नंबर 1800-332-1950 रहेगा। जिलों के लिए टोल फ्री नंबर 1950 है। विधानसभा चुनाव में करीब 13,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा।  हिमाचल प्रदेश में 55,07,261 मतदाता है।  27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला, 37 तृतीय लिंग 67,532 सर्विस वोटर, 100 साल से अधिक उम्र के 1,184, 80 से 99 साल के 1,20,894, 18 से 19 साल के 1,86,681 मतदाता है।

Himachal Pradesh Current Affairs - 18 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मध्य एमआयू असम के गुवाहाटी में कितने मेगावाट फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए?  - 1000 मेगावाट व्याख्या : असम के मुख्यमंत्री डा. हिमंत बिस्वा सरमा है। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर  हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है?  - कांगड़ा मिल्कफेड द्वारा मिठाइयों को ऑनलाइन किस प्लेटफार्म पर बेचा जा रहा है? - फ्लिपकार्ट हिमाचल प्रदेश के किस विद्यालय के पाठ्यक्रम में प्राकृतिक खेती को जोड़ा जाएगा?  - कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर