Himachal Pradesh Current Affairs - 30 October 2022
Himachal Pradesh Today's Current Affairs
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
- आरपी सिंह
व्याख्या : वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाले अरुण धूमल आईपीएल के चेयरमैन है। वर्ष 1984 में एसोसिएशन को बीसीसीआई से संबद्धता मिली थी। उस समय एचपीसीए को प्रीतपाल सिंह के रूप में पहला अध्यक्ष मिला था। इसके बाद राजेंद्र जार ने एचपीसीए की कमान संभाली। 1995 से 2000 तक रघुवीर सिंह अध्यक्ष रहे। वर्ष 2000 में अनुराग सिंह ठाकुर ने जिम्मा संभाला था। इसके बाद वह लगातार 16 साल तक अध्यक्ष रहे। वर्ष 2017 में लौढा समिति के नियमों के चलते उन्हें पद छोडऩा पड़ा। 2017 से 2019 तक एचपीसीए में बर्किंग कमेटी के पास एचपीसीए की कमान रही। सितंबर 2019 में हुए एचपीसीए के चुनाव में अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण सिंह धूमल को नया अध्यक्ष बनाया गया था।
हिमाचल प्रदेश में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का आयोजन किस समाचार पत्र द्वारा किया जाता है?
- अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में किस राजनीतिक दल से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है?
- भारतीय जनता पार्टी
हिमाचल प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन के बाद कुल कितने प्रतिनिधियों ने चुनाव लड़ा?
- 413 प्रत्याशी
व्याख्या : हिमाचल में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में 310 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। राज्य में वर्ष 1977 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 671 प्रत्याशी 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी दंगल में उतरे थे।
हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में कितने मेडिकल कॉलेज है?
- 06
Comments
Post a Comment