Himachal Pradesh Current Affairs - 28 October 2022
Himachal Pradesh Today's Current Affairs
ई-कैच कांगड़ा एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रैकिंग चुनाव ऐप किस कार्य को करने के लिए बनाया गया है?
- राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों के व्यय की निगरानी के लिए
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में कहां पर एक महिला को चीनी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है?
- जोगिंद्रनगर के तहत चौंतड़ा तिब्बती बौद्धिक मठ में
दुनिया की छठी सबसे ऊंची चोटी जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है?
- ईशानी सिंह जम्वाल
व्याख्या : ईशानी सिंह जम्वाल पहली भारतीय महिला बन गई हैं, जिन्होंने माउंट चो ओयू चोटी को फतह किया है। यह चोटी नेपाल और चीन के मध्य है। दक्षिण की ओर से दुनिया की छठी सबसे ऊंची व कठिन चोटी पर 7200 मीटर की ऊंचाई तक ईशानी पहुंच गई। ईशानी सिंह जम्वाल का संबंध हिमाचल प्रदेश से है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों में सबसे अमीर व्यक्ति कौन है?
- चौपाल से भाजपा उम्मीदवार बलबीर वर्मा
व्याख्या : बलबीर शर्मा के पास पास 1.25 अरब की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर पूर्व मंत्री जीएस बाली के पुत्र एवं नगरोटा से कांग्रेस उम्मीदवार रघुबीर सिंह बाली हैं। तीसरे नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पुत्र व शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, चौथे नंबर पर चौपाल से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा तथा 5वें स्थान पर पालमपुर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल हैं।
Comments
Post a Comment