Himachal Pradesh Current Affairs - 26 October 2022
Himachal Pradesh Today's Current Affairs
वर्ष 1998 में हिमाचल विकास कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें प्राप्त हुई थी?
- 5
व्याख्या : इस चुनाव में हिमाचल विकास कांग्रेस पार्टी को 10% मत प्राप्त हुए थे। पिछले तीन विधानसभा चुनावों 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में तीसर विकल्प से माकपा और बीएसपी से अधिक वोट आजाद उम्मीदवारों को मिले हैं।
हिमाचल प्रदेश में दिवाली की रात कितने शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से ऊपर पहुंच गया?
- पांच (धर्मशाला, डमटाल, बद्दी, नालागढ़ और पावंटा साहिब)
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कितने प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं?
- 631
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 631 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अंतिम दिन सबसे अधिक 376 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे, जिनमें ऊना जिले से 29, मंडी से 81, कांगड़ा से 72, चम्बा से 34, सिरमौर से 35, शिमला से 30, किन्नौर से 1, सोलन से 23, बिलासपुर से 23, हमीरपुर से 26 और कुल्लू से 19 प्रत्याशी शामिल हैं। इससे पहले वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 459 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इसके अलावा वर्ष 2017 में 338 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ था।
हिमाचल प्रदेश में कितने राजनीतिक दलों द्वारा सभी सीटों (68) पर अपने प्रतिनिधि विधानसभा चुनावों में उतारने का निर्णय लिया है?
- तीन
व्याख्या : भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी तथा आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। इसके विपरीत माकपा 11 सीटों पर प्रत्याशियों को उतार रही है, जबकि बहुजन समाज पार्टी ने अब तक 50 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। इसी तरह करीब 50 प्रत्याशी बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। साथ ही राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी व अन्य भी कुछ सीटों पर चुनौती देने को तैयार हैं।
तेरहवीं विधानसभा के विघटन के समय हिमाचल प्रदेश विधानसभा की दलीय स्थिति क्या थी?
- भाजपा 43, कांग्रेस 22, सीपीआईएम 1 व निर्दलीय 2 विधायक
व्याख्या : विधानसभा चुनाव के बाद सत्तारूढ़ भाजपा की सीटें 44 व कांग्रेस की 21 थीं लेकिन जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव में भाजपा को हार मिलने से सत्तारूढ़ भाजपा की 1 सीट कम और विपक्षी कांग्रेस की 1 सीट बढ़ गई थी। इसके बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 2 कांग्रेस विधायक व 2 निर्दलीय भाजपा में शामिल हो गए थे।
Comments
Post a Comment