05/04/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश के कितने जिले भूकंप के अति संवेदनशील जोन में शामिल है?
- पांच 
व्याख्या :  कांगड़ा, मंडी, चंबा, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिला अतिसंवेदनशील जोन पांच में शामिल
है। 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गरीब बेटियों की शादियों के लिए शुरू की गई शगुन योजना से सबसे ज्यादा लाभान्वित किस जिला के लोग हुए हैं?
- कांगड़ा 
व्याख्या : प्रदेश में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में 13 करोड़ 75 लाख 78 हजार रुपए का शगुन सरकार ने दिया है। इससे 4437 कन्याएं लाभान्वित हुई हैं। कांगड़ा में 4 करोड़ 86 लाख 39 हजार रुपए व्यय कर एक हजार 569 कन्याओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है।

नेपाल में बन रही अरुण तीन जल विद्युत परियोजना को हिमाचल प्रदेश की किस एजेंसी द्वारा निर्मित किया जा रहा है? 
- एसजेवीएन 
व्याख्या : एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने नेपाल में एसजेवीएन द्वारा निर्मित की जा रही 900 मेगावाट की अरुण-3 जल विद्युत परियोजना की प्रगति से नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर दुएबा  को उनके भारत दौरे के दौरान अवगत कराया।

वन प्रशिक्षण संस्थान  सोलन जिला में कहां पर स्थित है?
- चायल

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024