23/01/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल और हरियाणा सरकार के मध्य पंचकूला में हरियाणा के यमुनानगर जिले के आदिबद्री क्षेत्र के समीप हिमाचल प्रदेश में 77 एकड़ में आदिबद्री बांध के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन कब हस्ताक्षरित किया गया? 
- 21 जनवरी 2022 
व्याख्या : इस परियोजना के माध्यम से 215.35 करोड़ की अनुमानित लागत से सरस्वती नदी का पुनरुद्धार होगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों ने राज्य सरकारों की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 

आस्ट्रेलिया में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2021 से  किसे नवाजा गया है?
- कांगड़ा की ओजस्वी राणा

चिड़गांव  क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के किस जिला से संबंधित है? 
- शिमला

वूली एफिड फंगस रोग किस फसल से संबंधित है? 
- सेब
व्याख्या : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने बीस साल की कड़ी मेहनत के बाद एक ऐसा रूट स्टॉक तैयार किया है, जिसमें वूली एफिड फंगस रोग नहीं लगेगा। इस किस्म का नाम पूसा एपल वूली एफिड रोधक रूट स्टाक 101 है। हर साल वूली एफिड से बगीचों में तैयार सेब के कई बड़े पेड़ नष्ट हो जाते हैं। इससे बागवानों को करोड़ों का नुकसान होता है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान केंद्र शिमला में स्थापित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला आकांक्षी जिला कार्यक्रम में शामिल किया गया है? 
-  चंबा 
व्याख्या : प्रधानमंत्री ने जनवरी 2018 में देश के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस योजना में चंबा जिले का भी चयन किया गया था। नीति आयोग ने स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेश और कौशल विकास तथा बुनियादी अधोसंरचना जैसे समग्र मानकों के आधार पर कुल 112 आकांक्षी जिलों का चयन किया गया था, जिनका मानव विकास सूचकांक पर प्रभाव पड़ता है। इस कार्यक्रम के कार्यान्वित होने के बाद चंबा जिले ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च 2019 में जिले को स्वास्थ्य और पोषण में द्वितीय, नवंबर 2020 में बुनियादी अधोसंरचना में सर्वश्रेष्ठ जिलों और अक्तूबर 2021 में देश में द्वितीय स्थान पर आंका गया है।

सिस्सू हेलीपैड किस जिला में स्थित है? 
-  लाहौल स्पीति

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2