03/07/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स
हिमाचल प्रदेश के किस जिला में महात्मा गांधी हेरिटेज म्यूजियम स्थापित किया जाएगा?
- शिमला
व्याख्या : समरहिल स्थित चैडविक हाउस में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट की 1100 स्क्वेयर मीटर जमीन पर हेरिटेज म्यूजियम बनेगा। 15 करोड़ की लागत से दो चरणों में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) इस निर्माण कार्य को पूरा करेगा।
कारगिल युद्ध के वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिला से है?
- कांगड़ा
व्याख्या : कैप्टन विक्रम बतरा कारगिल युद्ध में 4875 चोटी पर शहीद हुए थे। उनका यह नारा आज भी दिल मांगे मोर हर भारतीय की जुबां पर है। विक्रम बतरा ने 4875 चोटी फतह कर ली थी।
हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू, मंडी और किन्नौ किसकी खेती पहली बार की जा रही है?
- केसर
व्याख्या : समुद्र तल से 1500 से लेकर 2500 मीटर की ऊंचाई पर केसर की खेती होती है। चार जिलों की 25 कनाल भूमि पर 35 से 49 क्विंटल केसर बीज बोया जाएगा।
भरमौर, तीसा, सलूणी किस जिला से संबंधित है?
- चंबा
Comments
Post a Comment