25/04/2021 - हिमाचल करंट अफेयर्स

 भारतीय सेना में प्रथम गोरखा रायफल्स  की स्थापना  सोलन के सुबाथू से कब हुई थी? 

- 24 अप्रैल, 1815

व्याख्या : गोरखा रेजिमेंट का इतिहास सोलन के सुबाथू से लिखा गया है। यहां अंग्रेजों ने 24 अप्रैल, 1815 को गोरखा रेजिमेंट की स्थापना की थी। आज भी देश की रक्षा में 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र करीब 206 सालों से अहम भूमिका निभा रहा है। इस सेंटर से करीब 42 हफ्ते के कड़े प्रशिक्षण के बाद सैकड़ों जवान देश की रक्षा के लिए शपथ लेने के बाद बॉर्डर पर तैनात किए जाते हैं। 

धर्मशाला मैक्लोडगंज रोपवे का निर्माण किसके द्वारा किया गया? 
- टाटा इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड रियलटी लिमिटेड 
व्याख्या : 13 फरवरी, 2015 को सरकार से परियोजना को मंजूरी मिली थी। एमओयू के अनुसार, टेक ऑफ प्वाइंट के पास पार्किंग का निर्माण सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जाना था। आठ जून, 2015 को टाटा इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड रियलटी लिमिटेड को पत्र जारी किया गया था। जबकि परियोजना का नींव पत्थर  16 जनवरी, 2016 को रखा गया था। पहली जून ,2017 को वन मंजूरी दी गई थी।  उसके बाद फाइनल इन पिं्सीपल अप्रूवल 2019 में मिली। 

हिमाचल प्रदेश में कहां पर 13 करोड रुपए का जीएसटी घोटाला सामने आया है? 
- गगरेट 

नॉर्थ इंडिया में सबसे कम उम्र की टैरो कार्ड रीडर कौन बनी है?
- आकांक्षा
व्याख्या : चंबा शहर की आकांक्षा मरवाह नॉर्थ इंडिया की सबसे कम उम्र वाली टैरो कार्ड रीडर बन गई हैं।

Comments

Popular Posts from Elite Study

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HP Secretariat Clerk Solved Question Paper

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2