13/01/2021 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
हाल ही में कार्बी आंगलोंग क्षेत्र के लिये एक स्वायत्त राज्य के निर्माण हेतु केंद्र सरकार से अपील की गई है। वर्तमान में यह किस राज्य का हिस्सा है?
- असम
व्याख्या : अनुच्छेद 244A (Article 244A) को असम के भीतर एक स्वायत्त राज्य के निर्माण के लिये लागू करने की मांग की गई है।
हाल ही में हाइड्रोकार्बन तथा इस्पात क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा किन दो देशों के बीच संपन्न हुई?
- भारत और मंगोलिया
व्याख्या : भारत ने वर्ष 1955 में मंगोलिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किये क्योंकि मंगोलिया ने भारत को ‘आध्यात्मिक पड़ोसी’ और रणनीतिक साझेदार घोषित किया था। भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत वर्ष 2015 में पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री मंगोलिया गए थे।
देश का पहला खिलौना विनिर्माण सेक्टर कहां पर स्थापित किया जाएगा?
- कर्नाटक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 100 छक्के लगाने वाला विश्व का पहला खिलाड़ी कौन है?
- रोहित शर्मा
अंतरराष्ट्रीय शेख मुजीबा ढाका मैराथन 2021 में किसने स्वर्ण पदक जीता?
- बहादुर सिंह लोनी
सी-विजिल 2021 का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है?
- भारतीय नौसेना
इसरो स्कूली छात्रों के लिए अंतरिक्ष शिक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से संबंधित नवाचारों के क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए देश के कितने अटल टिंकरिंग लैब्स को अपनाएगा?
- 100
हाल ही में शशि कुमार चित्रे का निधन हो गया किस क्षेत्र में ख्याति प्राप्त थे?
- खगोल विज्ञान
हाल ही में किस देश द्वारा बिना कारों और सड़कों वाला एक शहर लॉन्च किया है?
- सऊदी अरब
फुटबॉल कके इतिहास में अब तक के संयुक्त सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी कौन बने?
- रोनाल्डो
हाल ही में किस राज्य द्वारा छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए 2GB डाटा मुफ्त में देने की घोषणा की है?
-तमिलनाडु
भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
- 12 जनवरी
व्याख्या : भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन मनाया जाता है। इनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। भारत सरकार ने वर्ष 1984 में राष्ट्रीय दिवस मनाने की घोषणा की थी।
Comments
Post a Comment