12/10/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

कोवैक्स कार्यक्रम का आयोजन किस वैश्विक संस्था द्वारा करवाया गया? 
- विश्व स्वास्थ्य संगठन
(अमेरिका और रूस को छोड़कर इस कार्यक्रम में करीब 171 देश जुड़ चुके हैं।) 

9 अक्टूबर 2020 को भारत द्वारा लड़ाकू विमान सुखोई-32 से किस पहली एंटी रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया? 
- रुद्रम-1 एंटी रेडिएशन मिसाइल

शांति के लिए नोबेल पुरस्कार 2020 किसे प्रदान किया गया है?
- वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम
(नॉर्वे नोबेल समिति ने वर्ष 2020 का शांति नोबेल पुरस्कार दुनिया भर में भूखे लोगों की मदद करने वाले विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Programme) को देने की घोषणा की है।) 

मेघालय सरकार ने राज्य में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' की स्थापना के लिए किस देश के साथ साझेदारी समझौता किया है? 
- इजरायल 
(मेघालय के मुख्यमंत्रीकॉनराड संगमा तथा राजधानी शिलांग है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तथा राजधानी यरूशलम है।) 

भारतीय मूल के श्रीकांत दतार को किस स्कूल का डीन नियुक्त किया गया है?
- हॉवर्ड बिजनेस स्कूल

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के साथ किस कंपनी द्वारा ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करने के लिए समझौता किया है? 
-  अमेजॉन

विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कितने प्रतिशत गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है?
- 9.6 प्रतिशत

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) का  पुनः अध्यक्ष किसे चुना गया? 
- नीलेश शाह

नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले किस एकमात्र मैक्सिकन वैज्ञानिक का निधन हो गया? 
- मारियो जोस मोलिना

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
- 10 अक्टूबर

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024