23/09/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

गोल्ड फिश, गप्पी, पलैटी, स्वार्ड टेल, शुभुकेन, गोल्ड फिश फैन टेल, कौई कॉर्प, मौली फिश, कॉमन कॉर्प, ब्लैक मोर और व्हाइट मौली किस की किस्में है? 
- सजावटी मछली
(गुप्त गंगा फार्म कांगड़ा में इनका उत्पादन किया जाएगा। विभाग ट्राउट फार्मिंग के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 60 फीसदी और सामान्य वर्ग के लिए 40 फीसदी तक की सबसिडी मुहैया करवा रहा है।) 

राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के किस विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित संस्थागत विकास परियोजना के लिए चुना गया है? 
- नौणी विश्वविद्यालय
(डा. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी का चयन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा योजना में हुआ है। इस तीन-वर्षीय परियोजना का कुल परिव्यय 25 करोड़ रुपए है, जिसमें आईसीएआर का हिस्सा 20 करोड़ रुपए और राज्य द्वारा पांच करोड़ रुपए का वित्त पोषण किया जाएगा।) 

पांवटा की राष्ट्रीय स्तर की टैरो कार्ड रीडर डॉ. हरलीन कौर को किस पुरस्कार से नवाजा गया? 
- सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवार्ड फॉर वुमन 

इंद्रु नाग मंदिर हिमाचल प्रदेश में कहां पर स्थित है?
- धर्मशाला

सरदार वल्लभभाई क्लस्टर विश्वविद्यालय प्रदेश में कहां पर स्थित है?
- मंडी

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024