Posts

12/10/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

कोठी से रोहतांग के लिए कितने किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण किया जाएगा?  - 8.01 किलोमीटर  (इसके लिए करीब 540 करोड रुपए का खर्चा होगा)  दारचा पुल व पलचान पुल कौन से सड़क मार्ग पर अवस्थित है?  - मनाली-लेह मार्ग पर  (दारचा पुल मनाली-लेह मार्ग पर सबसे लंबाई वाला वैली ब्रिज है, जिसकी लबाई 326 मीटर बताई जाती है।)  सतलुज नदी पर प्रस्तावित लूहरी जल विद्युत परियोजना की क्षमता कितनी है?  - 660 मेगावाट लगघाटी हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है?  - कुल्लू हाल ही में प्रो. विनोद यादव को उनके पद से हटाया गया, प्रदेश के किस प्रतिष्ठित संस्थान में इनके द्वारा सेवाएं दी जा रही थी?   - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर  हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के चेयरमैन कौन है?  - मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक

11/10/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

वर्ष 2020 साहित्य का नोबेल पुरस्कार विजेता है?  -  अमेरिकी कवि लुईस ग्लूक (Louise Gluck)  हाल ही में किस देश द्वारा Tsirkon hypersonic cruise missile का सफल परीक्षण किया?  - रूस (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा राजधानी मास्को है)  इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के नए MD और CEO  किसे नियुक्त किया गया?  - जे.वेंकटरमू (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की स्थापना वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।)  इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को  बैंकिंग विनिमय अधिनियम की किस धारा के तहत भुगतान बैंकिंग कंपनी के रूप में  रजिस्टर्ड किया गया है?  - बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 22 (1) के तहत    युद्ध सेवा मेडल पाने वाली पहली महिला बन गयीं हैं? - मिंटी अग्रवाल एम. राजेश्वर राव को हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा किस पद पर नियुक्त किया? - रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर RBI  के 25वे गवर्नर - शक्तिकांत दास वर्तमान में रिज़र्व बैंक के चार डिप्टी गवर्नर हैं।  1. एम. राजेश्वर राव 2. बी. पी. कानूनगो 3. एम. डी. पात्रा 4. एम. के. जैन फ़ोर्ब्स की ओर से

11/10/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने  हिमाचल प्रदेश के किस पुलिस थाने को देश के शीर्ष दस पुलिस थानों में स्थान दिया है?  - शिमला जिले के चौपाल (यह निर्णय अपराध की रोकथाम, सक्रिय उपायों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मापदंडों के आधार पर किया गया है।)  हिमाचल प्रदेश सरकार कहां प्रचार में उद्योगी क्षेत्र स्थापित करने जा रही है?  - नालागढ़ के मझौली, ऊना के टाहलीवल, त्रिलोकपुर तथा सिरमौर के कालाअंब हिमाचल प्रदेश के किस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग जोरो से उठ रही है? - कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर  (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने हर एग्रो क्लाइमेटिक रीजन के आधार पर एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, जिसके तहत हिमाचल, उत्तराखंड तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश आते हैं, जिसमें एक केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना प्रस्तावित है।) गत 2 वर्षों में हिमाचल प्रदेश के किस जिला में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई है?  - कांगड़ा  हिमाचल प्रदेश अनार उत्पादन में पूरे देश में कौन से स्थान पर है?  -  छठे (राज्य

10/10/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

किन दो महिला वैज्ञानिकों को जीनोम एडिटिंग के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है? - प्रोफ़ेसर इमैनुएल शारपेंटियर (फ्रांस), जेनिफर डॉडना (अमेरिका) केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य और पर्यावरण की  लिए खतरनाक कितने रसायनों पर प्रतिबंध लगाया है?  - सात (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सात कार्बनिक प्रदूषण के प्रतिबंध को मंजूरी दी गईl ये सात कार्बनिक प्रदूषक स्टॉकहोम समझौते के तहत सूचीबद्ध है। स्टॉकहोम समझौता मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण को कार्बनिक प्रदूषण से बचाने के लिए एक वैश्विक संधि है। भारत ने 13 जनवरी 2006 को इस समझौते की पुष्टि की थी।)  भारत के किस राज्य द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डिजिटल विकास सेतु कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है?  - गुजरात अक्टूबर 2020 में आयोजित QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया? - टोक्यो भारतीय सेना ने गलवान झड़प के दौरान शहीद हुए सैनिकों के लिए किस स्थान पर स्मारक बनाया है? - लद्दाख हाल ही में AAI का100% सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला हवाई अड्डा कौन सा है?  - पांडुचेरी हवाई अड्डा हाल ही में भारत के किस र

10/10/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मानसिक रोगियों के लिए कौन सा निशुल्क हेल्पलाइन नंबर जारी किया है?  - 104 हिमाचल प्रदेश सरकार पॉलीहाउस के नवीकरण के लिए कितने प्रतिशत सब्सिडी दे रही है?  - 70%  हाल ही में किस पूर्व राज्यपाल, पूर्व सीबीआई निदेशक और पूर्व डीजीपी ने अपने निवास स्थान शिमला में आत्महत्या की?  - अश्वनी कुमार अश्वनी कुमार द्वारा किस राज्य में राज्यपाल की रूप में सेवाएं दी थी?  - नागालैंड (वर्ष 2008 में  अश्विनी कुमार का चयन यूपीए सरकार में सीबीआई के निदेशक पद के लिए हुआ थी। वर्ष 2013 में नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया थी। इनका जन्म सिरमौर जिला के नाहन में हुआ था)  इंडस इंटरनेशनल प्राइवेट यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है? - ऊना

09/10/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

वर्ष 2020 के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से किन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया है? - रोजर पेनरोज (ब्रिटिश), रेनहार्ड गेंजल (जर्मनी), एंड्रिया गेज (अमेरिका) तिब्बती चुनाव आयोग ने प्रारंभिक चुनाव और 17वीं तिब्बती संसद के सदस्यों के लिए चुनाव कब होंगे?  -  3 से 11 जनवरी 2021 को  (चुनाव आयुक्त ने अंतिम सिक्योंग चुनाव के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। 2021 का आम चुनाव पांचवें सीधे निर्वाचित सिक्योंग और 17 वें तिब्बती संसद-निर्वासन का चुनाव करेगा।) एसबीआई बैंक के नए चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? - दिनेश कुमार खारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक शिखर सम्मेलन “RAISE 2020” का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया? - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागोर्नो-काराबाख विवाद किन दो देशों के बीच उपजा है?  - आर्मीनिया और अज़रबैजान  (वर्तमान नागोर्नो-करबाख क्षेत्र को लेकर आर्मीनिया और अज़रबैजान के बीच विवाद की शुरुआत वर्ष 1918 में तब हुई थी, जब ये दोनों देश रूसी साम्राज्य से स्वतंत्र हुए थे। अज़रबैजान के सहयोगी तुर्की तथा पाकिस्तान है।) इंडो-अमेरिकन चैंबर

09/10/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

बाइक एंबुलेंस सेवा की शुरुआत हिमाचल प्रदेश में कहां से और कब हुई थी?  - शिमला से अप्रैल, 2018 में  हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किन दो शहरों में बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू की गई?  - मंडी तथा धर्मशाला धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना किस विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित है?  - सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र  हिमाचल प्रदेश के किस धावक द्वारा उत्तराखंड की पहाडिय़ों पर 7500 फुट से 18 हजार फुट की ऊंचाई पर दौड़ लगाकर एक नया कीर्तिमान हासिल किया है?  - अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा टांडा के कम्युनिटी मेडिसिन के किस प्रोफेसर का चयन एम्स ऋषिकेश में शुरू हुए वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (वैभव) शिखर सम्मेलन के एक्सपट्र्स पैनल में हुआ है?  - डा. सुरेश रैना

08/10/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

सुपर सोनिक मिसाइल असिस्टेंट रिलीज ऑफ टॉरपीडो (स्मार्ट) का सफल परीक्षण कहां से किया गया?  - ओडिशा के तट से लिवर कैंसर और सिरोसिस जैसी घातक बीमारियों के पीछे हेपेटाइटिस सी का पता लगाने के लिए किन तीन वैज्ञानिकों को वर्ष 2020 चिकित्सा नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?  -  हार्वि जे. आल्टर, चार्ल्स एम. राइस  तथा माइकल हफ्टन (फिजियोलॉजी या मेडिसिन 2020 में नोबेल पुरस्कार के लिए हार्वे जे. अल्टर (अमेरिका), चार्ल्स एम. राइस (अमेरिका) और माइकल ह्यूटन (ब्रिटेन) को संयुक्त रूप से उनकी हेपेटाइटिस C वायरस की खोज के लिए प्रदान किया गया।)  भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 1 अक्टूबर 2020 से किस व्यक्ति को नया मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया?  - चरणजीत सिंह अत्रा  हाल ही में किस देश की स्पेस एजेंसी द्वारा कल्पना चावला के नाम पर रखे “SS Kalpana Chawla” नामक नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन रिसप्लाई साइग्नस अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया है?  - नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA)   (नासा के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन तथा इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डीसी में स्थित है।)  “Discovering the Heritage of Assam” शीर्षक एक

08/10/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश का प्रथम हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज कहां पर है?  - बंदला जिला बिलासपुर हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज बंदला का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कब किया गया था?  -  26 अप्रैल 2017 (कालेज में चार ट्रेड कम्प्यूटर, मेकेनिकल, सिविल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्वीकृत किए गए थे)  वर्तमान में हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज बंदला में एडमिशन ले चुके स्टूडेंट्स की कक्षाएं कहां पर संचालित की जा रही है?  - राजीव गांधी इंजीनियरिंग कालेज नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा

07/10/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्व अध्यापक दिवस (5 अक्टूबर 2020) के अवसर पर कितने अध्यापकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया?  - 16  राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्व अध्यापक दिवस (5 अक्टूबर 2020) के अवसर पर कितने अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया?  - 01 हिमाचल प्रदेश के अलावा जाजूराणा पक्षी कहां पर पाया जाता है?  - जम्मू कश्मीर, नेपाल और पाकिस्तान (जाजूराणा हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी है।)  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाद अब किस कार्यालय का कार्य पेपरलेस होने जा रहा है? - हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला हंगामा-2 फिल्म की शूटिंग शिल्पा शेट्टी और परेश रावल द्वारा हिमाचल प्रदेश में कहां पर की गई?  - मनाली मनाली से लेह-लद्दाख की तरफ जाने वाले यात्रियों को कौन सी सुरंग से सफर करना पड़ता है? - अटल सुरंग रोहतांग

07/10/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

फ़ोर्ब्स की सबसे प्रभावी मुख्य विपणन अधिकारी की सूची में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है? - रवि संथानम विश्व में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा कौन सी है?  - मंदारिन  (दूसरे स्थान पर अंग्रेजी, तीसरे स्थान पर अरबी, चौथे स्थान पर फ्रेंच तथा पांचवें स्थान पर हिंदी है। स्रोत: गूगल रेडसीर कंसलटिंग स्टैटिस्टा)  भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीयअभ्या अभ्यास बंगसागर का आयोजन कहां पर हुआ?  - बंगाल की खाड़ी पश्चिम बंगाल ने सड़क मरम्मत के लिए कौन सी योजना शुरू की?  - "पथश्री अभियान" किस भारतीय निशानेबाज ने पांचवे अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता है? - यशस्विनी सिंह ऑनलाइन पेंशन सबमिशन और ट्रैकिंग पोर्टल 'कृतज्ञता' का किया शुभारंभ किस राज्य द्वारा किया गया?  -  असम (इस पोर्टल को भारत सरकार के "भविष्य" पोर्टल के अनुरूप लॉन्च किया गया है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल है। राजधानी दिसपुर है।)  भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए किस अभिनेता को चुना है? - अमिताभ बच्चन विदेश मामलों की संसदीय समिति का सदस्य किसे चुना गय

06/10/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

“अंबेडकर सोशल इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन मिशन (ASIIM)” किस विभाग द्वारा लांच किया गया?  - केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता (इस पहल के तहत, विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर्स (TBI) के माध्यम से अगले 4 वर्षों में 1,000 SC युवाओं की पहचान की जाएगी।)  किस देश ने ऐस्टरॉयड के खनन के लिए रोबोट ‘asteroid mining robot’ स्पेस में भेज रहा है? - चीन  हाल ही में किस बैंक द्वारा "IB-eNote" ग्रीन-टेक पहल का शुभारम्भ किया?  - इंडियन बैंक (इंडियन बैंक के सीईओ पद्मजा चुंदरू तथा मुख्यालय चेन्नई तमिलनाडु में स्थित हैl)  ऑस्ट्रेलियाई  की किस महिला क्रिकेटर और विकेटकीपर द्वारा भारत के लिए 98 T20 इंटरनेशनल में एम.एस.धोनी द्वारा 91 विकेट लेकर बनाए गए "मोस्ट डिसमिसल बाय विकेट कीपर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है?  - एलिसा हीली  वेदांतु नामक ऑनलाइन ट्यूशनिंग प्लेटफार्म के ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया? - आमिर खान कोलकाता स्थित रियल एस्टेट डेवलपर, बंगाल पीयरलेस हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा किस पूर्व क्रिकेटर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है? - सौरव गांगुली

06/10/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

अटल टनल रोहतांग का निर्माण किसके द्वारा किया गया?  - बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन  हिमाचल प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों की ऑनलाइन स्टडी पर ऑडिट किसके द्वारा किया जाएगा?  - प्रदेश शिक्षा नियामक आयोग जिला सिरमौर ने कहां से मेड इन सिरमौर योजना के तहत तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के  उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई?  - नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान (चौगान मैदान मे ‘मेरा बैग मेरा घर’ का एक स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है।)   हिमाचल प्रदेश के किस जिला में हाप्स की खेती की जाती है?  -  लाहौल स्पीति

05/10/2020 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

वर्ष 2019 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान भारत और अमेरिका के बीच का व्यापार कितने अरब डॉलर तक पहुंच गया?  - 68 अरब डॉलर (अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन चुका है। 65 अरब डॉलर के साथ चीन दूसरे स्थान पर है)  भारत ने ओडिशा के बालासोर में किस मिसाइल के नए संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है? -  ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल।  किस तिब्बती गुरु को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया है? - दलाई लामा एनएचपीसी लिमिटेड के नए निदेशक (वित्त) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? - आरपी गोयल तिब्बत, हांगकांग, ताइवान इन्नर मंगोलिया की आजादी में भारत के समर्थन की मांग किसके द्वारा की गई?  - तिब्बती धार्मिक गुरु दलाई लामा  अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कौन से बुक अमेरिका में 24 घंटे में बिकने वाली बेस्ट सेलर बुक बन गयी है? - अनफिनिश्ड स्वच्छ भारत पुरस्कार 2020 में किन राज्यों को पहला एवं दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है? - गुजरात एवं उत्तर प्रदेश (महात्मा गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत पुरस्कार 2020 में सामुदायिक शौचालय अभियान के तहत गुजरात एवं उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

05/10/2020 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश में कितनी सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है?  - 17 हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है? - शिमला (जिला शिमला में लिफ्ट से लक्कड़ बाजार, लिफ्ट से हिमलैंड, लिफ्ट से आईजीएमसी, संजौली-ढली, निगुलसरी त्रांडा, जिला बिलासपुर के कैंची मोड़-मेहला, जिला कुल्लू और मंडी के बीच भूभु जोत, ऊना-हमीरपुर जिला के बंगाणा-धनेटा, जिला चंबा के होली उतराला, इसी जिले में तीसा-किलाड़, चामुंडा-होली सुरंग जिला कांगड़ा, गागल स्थित जंजैहली जिला मंडी और जलोड़ी जोत कुल्लू शामिल है।)  चंबा जिला के पांगी घाटी में सोलर पावर प्लांट  किसके सहयोग से स्थापित किए जाएंगे?  - हिमऊर्जा के माध्यम से (चंबा जिले के पांगी उपमंडल में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के 1000 परिवारों के घरों में 250 वाट क्षमता प्रत्येक के ऑफ ग्रिड पॉवर प्लांट स्थापित करेगी।)  सोनिया गांधी द्वारा रोहतांग सुरंग की आधारशिला कब रखी थी?  - 28 जून, 2010  अटल टनल रोहतांग का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखने की घोषणा कब की गई थी?  - 25 दिसंबर 2019 हिमाचल प्रदेश का पहला ट्यूलिप गार्डन धर्मशाल