Himachal Pradesh Current Affairs - 01 October 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में  हिमाचल प्रदेश की सोलन नगर निगम को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
- प्रथम
व्याख्या:  पचास हज़ार की कम आबादी वाली श्रेणी में सोलन ने मंडी नगर निगम को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। सोलन नगर निगम ने इसी श्रेणी में नॉर्थ जोन की रैंकिंग में भी अपने प्रदर्शन को बेहतर करते हुए 31वां स्थान हासिल किया है। शिमला। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में शिमला शहर ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया हैं। 46 रैंक की उछाल के साथ इस बार शिमला शहर देशभर में 56वें रैंक पर रहा हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के नतीजों में शिमला पिछले साल के 102 रैंक को पीछे छोड़ते हुए 56वें स्थान पर आया है।


36वीं राष्ट्रीय खेलों में 68 किलो भार वर्ग में सोलन जिला की राधा ने कौन-सा मेडल जीता है?
- सिल्वर मेडल 

हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सितंबर, 2022 में जीएसटी संग्रहण में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है? 
- 18 प्रतिशत 
व्याख्या: प्रदेश में वर्तमान वित्त वर्ष की पहली छमाही में जीएसटी संग्रहण में 28 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि इस वित्त वर्ष में सितंबर माह के दौरान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रहण में 18 प्रतिशत प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

हिमाचल प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पर कहां पर स्थापित किया जा रहा है? 
-  नालागढ़, जिला सोलन
व्याख्या: यह पार्क कऱीब 300 एकड़ जमीन पर 349.83 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होगा। केंद्र सरकार पार्क बनाने के लिए 100 करोड़ की ग्रांट इन एड जारी करेगी। शेष 249.83 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार खर्च करेगी। मेडिकल डिवाइस पार्क में 5000 करोड़ का निवेश होगा और 20000 करोड़ का सालाना टर्न ओवर होगा। नालागढ़ के तेलीवाल और घिहड़ में स्थापित किए जाने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क में लगने वाले उद्योगों में प्रदेश के दस हज़ार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024