National & International Current Affairs - 18 July 2022

हाल ही में किन दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा पुराने सीमा विवाद को सुलझाने हेतु समझौता किया? 
-  अरुणाचल प्रदेश तथा असम
व्याख्या: अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दशकों पुराने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार किसे घोषित किया है?
- जगदीप धनखड़ 

जगदीप धनखड़ किस राज्य के राज्यपाल रहे हैं?
- पश्चिम बंगाल
व्याख्या : धनखड़ राजस्थान के रहने वाले हैं, किसान परिवार से हैं और जाट समुदाय से आते हैं। धनखड़ चौधरी देवीलाल के करीबी रहे हैं। वे वीपी सिंह के दौर में जनता दल में थे। 

महाराष्ट्र सरकार द्वारा औरंगाबाद का नया नाम क्या रखा है?
- संभाजीनगर 

महाराष्ट्र सरकार द्वारा उस्मानाबाद का नया नाम क्या रखा है? 
- धाराशिव

भारत के इतिहास में प्रथम निर्विरोध राष्ट्रपति कौन चुने गए थे? 
-  नीलम संजीव रेड्डी
व्याख्या : देश को सातवें राष्ट्रपति के तौर पर नीलम संजीव रेड्डी मिले, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वोच्च पद के लिए निर्विरोध चुने गए। 

G20 के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की  बैठक कहां पर आयोजित हुई? 
- बाली, इंडोनेशिया

कौन सा भारतीय राज्य टाइम पत्रिका के ‘World’s 50 Greatest Places of 2022’ में  भारत का कौन सा राज्य शामिल किया गया है? 
-  केरल

भारत का पहला ऐसा राज्य कौन सा है, जिसकी अपनी इंटरनेट सेवा है?
- केरल

उच्च शिक्षण संस्थानों की शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग 2022 में  देश का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान किसे घोषित किया गया है? 
- IIT मद्रास

"मिशन शक्ति" केंद्र सरकार द्वारा किसके सहयोग से संचालित किया जा रहा है? 
-  महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय

भारत के किस राज्य में पहला मंकीपॉक्स मामला दर्ज हुआ है? 
-  केरला

 15 जुलाई 2022 को मनाया गया  कौशल दिवस की थीम क्या थी? 
- ‘भविष्य के लिए युवा कौशल को बदलना’

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024