National & International Current Affairs - 30 July 2022

भारत के किस पड़ोसी देश ने चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन की तरफ से आयोजित शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने से मना किया?
- पाकिस्तान

देश में ही डिजायन तथा  निर्मित किए गए  किस पहले विमानवाहक पोत  को कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड ने नौसेना को सौंपा? 
- आई एनएस विक्रांत
व्याख्या : विक्रांत की लंबाई 262 मीटर तथा वजन 45 हजार टन है। चार गैस टरबाइन से 88 मेगावाट ऊर्जा के साथ यह 28 किलोमीटर समुद्री मील प्रति घंटा की गति से चल सकता है। इसे बनाने में करीब 20 हजार करोड़ रूपये की लागत आयी है। विमानवाहक पोत का निर्माण फरवरी 2009 में शुरू हुआ था।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में किस देश में सबसे ज्यादा पदक जीते?
- अमेरिका 

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भारत  को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ है?
- 33वां
व्याख्या : विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 13 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य सहित कुल 33 पदक जीतकर अमेरिका पहले स्थान पर रहा। भारत ने इस चैंपियनशिप में एकमात्र रजत पदक जीता। भारत पदक तालिका में 33वें स्थान पर रहा। 

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन ​​ने 2021 में अपने नेटवर्थ में 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 84,330 करोड़ रुपये के साथ भारत में सबसे अमीर महिला के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। इनका नाम क्या है? 
- रोशनी नादर मल्होत्रा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कब अपना 84वां स्थापना दिवस मनाया? 
- 27 जुलाई 2022
व्याख्या : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भारत का एकमात्र अर्धसैनिक बल है जिसमें तीन महिला बटालियन है। सीआरपीएफ महानिदेशक आईपीएस कुलदीप सिंह है।

गुरुग्राम में स्मार्ट ई-बीट की शुरुआत  की गई यह किस राज्य में स्थित है?
-  हरियाणा

विश्व हेपेटाइटिस दिवस  कब मनाया जाता है? 
- 28 जुलाई 

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने भोपाल स्मार्ट सिटी, नई दिल्ली में GMR इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दीनदयाल पोर्ट कांडला और नम्मा मेट्रो बेंगलुरु में  कौन सी नेटवर्क की तैयारियों का ट्रायल किया है?
- 5G

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024