Himachal Pradesh Current Affairs - 22 July 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs

इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों में हिमाचल के  किस मुक्केबाज का चयन हुआ है? 
- आशीष चौधरी

वर्ष 2020 में बेहतरीन कार्य के लिए नगर पंचायतों में चौपाल, गगरेट और कोटखाई को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला। इन तीनों नगर पंचायतों को कितनी कितनी धनराशि पुरस्कार शुरू प्राप्त हुई है?
- 75, 50 और 25 लाख रुपये मिले।

हिमाचल प्रदेश के कौन से दो निर्दलीय विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है? 
- प्रकाश राणा और होशियार सिंह
व्याख्या :  यदि दोनों विधायक भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हैं तो संविधान की अनुसूची 10 के आर्टिकल 102 (2), 191 (2) की धारा 2 और 3 दल-बदल कानून का उल्लंघन माना जा सकता है।  

गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय  किस जिला से संबंधित है? 
-  सिरमौर

सरदार पटेल विश्वविद्यालय एक अप्रैल, 2022 को अस्तित्व में आया था। इस विश्वविद्यालय का विधिवत लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी द्वारा कब किया गया?
- 28 जून, 2022 

सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मण्डी के अंतर्गत  कितने जिलों के कॉलेजों को सम्मिलित किया गया है? 
- पांच जिलों कांगड़ा, चम्बा, कुल्लू, लाहौल-स्पिति और मण्डी 
व्याख्या :  इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत 141 राजकीय एवं निजी महाविद्यालय आएंगे। इनमें 68 राजकीय महाविद्यालय, 36 बी.एड. कॉलेज व 8 संस्कृत महाविद्यालयों सहित अन्य महाविद्यालय शामिल हैं। शेष सात जिलों शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, सिरमौर, सोलन एवं किन्नौर के 160 महाविद्यालय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के अधीन रहेंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला 33 विधानसभा क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षा प्रदान करेगा। वहीं, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मण्डी प्रदेश के 35 विधानसभा क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान करेगा।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024