Himachal Pradesh Current Affairs - 13 July 2022

Himachal Pradesh Today's Current Affairs

मनाली-लेह मार्ग का 427 किलोमीटर का सफर  दौड़ते हुए 117 घंटे 18 मिनट (चार दिन, 21 घंटे और 18 मिनट) में  किसने पूरा किया? 
- डॉ. महेंद्र महाजन
व्याख्या : 10 दिन नौ घंटे में श्रीनगर से कन्याकुमारी तक का सफर पैदल तय कर गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करने वाले महाराष्ट्र के नासिक निवासी डॉ. महेंद्र महाजन ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। यह रिकॉर्ड भी गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा। 

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं बंजार विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले हैं हर खीमी राम द्वारा किस राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण की? 
- भारतीय कांग्रेस पार्टी
व्याख्या : खीमी राम जिला कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के वर्ष 2011 में मंत्री पद से हटने के बाद उन्हें वन मंत्री बनाया गया था। 

वर्तमान (जुलाई 2022) विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की संख्या कितनी है? 
- 45
व्याख्या : वर्तमान में भाजपा की 45, कांग्रेस की 22 और एक सीट ठियोग से माकपा विधायक राकेश सिंघा की है।

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2