Himachal Pradesh Current Affairs - 03 July 2022

प्राचीन बशेशर महादेव मंदिर कहां पर स्थित है? 
- बजौरा, ज़िला कुल्लू

25 जून 20220 को पीरपंजाल की सबसे मुश्किल चोटियों में से एक 6,000 मीटर ऊंची दियो टिब्बा चोटी  को किसने फतह किया? 
- अंजली शर्मा
व्याख्या: अंजलि ने वर्ष 2017 में धौलाधार की सबसे ऊंची चोटी हनुमान टिब्बा पर भी चढ़ाई चढ़ी। 2018 में बतौर लीडर पीरपंजाल की ऊंची चोटी फ्रेंडशिप पीक की चढ़ाई की। इसे लगातार पांच बार फतह कर चुकी हैं।

हिमाचल प्रदेश के किस मंदिर के  समीप ग्लास ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है? 
- श्री नैना देवी जी मंदिर बिलासपुर 
व्याख्या: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री नयनादेवी जी मंदिर न्यास के लिए 5.10 करोड़ रुपये के ग्लास ब्रिज का नींव पत्थर रखा। ग्लास ब्रिज बनने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को रुचिकर साहसिक गतिविधि और गोबिंदसागर और आसपास के मनोरम दृश्य देखने का अवसर मिलेगा। 

हाल ही में किस मेले के दौरान ठोडा  नृत्य सुर्खियों में रहा? 
- सोलन में मां शूलिनी मेले के दौरान
व्याख्या: महाभारत काल की युद्ध शैली को सोलन, सिरमौर समेत शिमला के दूरदराज के ग्रामीणों ने ठोडा नृत्य के रूप में जीवंत रखा है। 

भारत के प्रथम मतदाता एवं इलेक्शन कमीशन के ब्रांड एंबेसेडर मास्टर श्याम सरण नेगी ने अपने निवास स्थान कल्पा में अपना कौन सा जन्म दिवस मनाया? 
- 105वां 

राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश  में कहां पर भाजपा विधायकों के साथ बैठक की?
- बद्दी, जिला सोलन  

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कहां पर स्थित है? 
- मंडी

पवित्र मणिमहेश यात्रा  किस जिला से संबंधित है? 
- चंबा

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2