08/04/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

शिलाई विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के किस जिला से संबंधित है? 
- सिरमौर
 
हिमाचल प्रदेश में कितनी जल परीक्षण प्रयोगशालाएं खोली जा रही हैं? 
- 59
व्याख्या: हिमाचल प्रदेश में 59 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं जिनमें से 14 जिला स्तरीय, 45 उप मंडलीय स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला में शामिल हैं|

वित्त वर्ष 2021-22 में जीएसटी में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई? 
- 29%
व्याख्या: राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल वस्तु एवं सेवा कर 4481 करोड़ रुपए रहा है

टी बोर्ड ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर, राज्य के सहकारी और कृषि विभाग, सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर और चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर कांगड़ा द्वारा किसकी खेती को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं?
-  चाय की खेती 
व्याख्या : वित्तीय वर्ष 2021-22 में चाय उत्पादकों को एक लाख से अधिक पौधे प्रदान किए गए और 5.6 हेक्टेयर नए क्षेत्र में चाय की पौध लगाई गई है। विभाग चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को दो रुपए प्रति पौधा तथा अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को एक रुपए प्रति पौधा उनके घर द्वार पर उपलब्ध करवा रहा है। 

प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय और  किस वैश्विक विश्वविद्यालय के बीच परस्पर सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने हेतु समझौता हुआ है? 
- मेलबोर्न
व्याख्या : दोनों संस्थान कृषि और पशु चिकित्सा अनुसंधान में तीव्र और सुक्ष्म प्रजनन, फसल सुधार के लिए जीनोम द्वारा प्रजनन, स्मार्ट फार्मिंग, ड्रोन का उपयोग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि कार्यों में शामिल हो सकते हैं।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4