26/02/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स
जल जीवन मिशन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला सौ प्रतिशत जल नल से पहुंचाने वाला जिला बन गया है?
- चंबा
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में चंबा, 100वां 'हर घर जल जिला बन गया है, जो इस पहल के तहत शामिल होने वाला पांचवां आकांक्षी जिला है। अन्य चार हर घर जल आकांक्षी जिले भद्राद्री कोठगुडेम, जयशंकर भूपलपल्ली, कोमराम भीम आसिफाबाद (सभी तेलंगाना में) और हरियाणा में मेवात हैं।
हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी नगर निगम शिमला का बजट 25 फरवरी 2022 को किसने पेश किया?
- महापौर सत्या कौंडल
25 फरवरी 2022 को शिमला नगर निगम का कितने करोड रुपए का बजट प्रस्तुत किया गया?
- 224.5 करोड़ रुपये
हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले विद्यानंद सरैक को भारत सरकार द्वारा किस पुरस्कार से सम्मानित किया है?
- पद्मश्री
व्याख्या : विद्यानंद ने हिमाचली संस्कृति और सिरमौर की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत के संवर्द्धन के लिए सराहनीय कार्य किया है।
Comments
Post a Comment