23/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

"न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (New India Literacy Programme)" किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है?
-  शिक्षा मंत्रालय
व्याख्या : शिक्षा मंत्रालय ने वयस्क शिक्षा के सभी पहलुओं को कवर करने के लिए वित्त वर्ष 2022-2027 की अवधि के लिए "न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम" नामक एक नई योजना को मंजूरी दी है। 

टीसीएस ने ऑस्ट्रेलिया के किस शहर में डिजिटल गैराज लॉन्च किया है?
- सिडनी

भारत पर्यटन दृष्टि दस्तावेज 2035 किसके द्वारा तैयार किया गया है? 
- FAITH
व्याख्या : FAITH Stands for - Federation of Associations in Indian Tourism & Hospitality. नकुल आनंद FAITH के अध्यक्ष हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किन दो स्वघोषित गणराज्य को अलग देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा की है?
-  डोनेत्स्क और लुगंस्क

संयुक्त हवाई अभ्यास 'कोप साउथ 22' किन दो देशों से संबंधित है? 
- यूएस-बांग्लादेश

भारत के किस राज्य में ‘Giant Metrewave Radio Telescope (GMRT)’ स्थित है?
महाराष्ट्र

केरल का पहला कारवां पार्क कहां पर बनने जा रहा है?
- वागामोन 
व्याख्या: वागामोन क्षेत्र इडुक्की जिले के अंतर्गत आता है।

किस भारतीय शहर को 2023 अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) सत्र के मेजबान के रूप में चुना गया है?
-  मुंबई

गेमिंग ऐप A23 के ब्रांड एंबेसडर  से बनाया गया है?
- शाहरुख खान

भारत के पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक किसे नियुक्त किया गया है? 
- जी अशोक कुमार

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में किस राज्य में ऑर्केस्ट्रा बार में कलाकारों पर ‘जेंडर कैप’ को खत्म कर दिया है?
-  महाराष्ट्र

जेपी मॉर्गन (JPMorgan)  कहां पर दुकान स्थापित करने वाला दुनिया का पहला बैंक बन गया है?
- मेटावर्स
व्याख्या : मेटावर्स एक आभासी ब्रह्मांड है जहां उपयोगकर्ता अपने अवतार के माध्यम से सामाजिककरण, खरीदारी या यहां तक कि घटनाओं में भाग लेने जैसी कई गतिविधियां कर सकते हैं।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024