23/02/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

चीर फिजेंट पक्षी का प्रजनन केंद्र हिमाचल प्रदेश में कहां पर स्थित है? 
- चायल

नेशनल हाई एल्टीट्यूड सेंटर कहां पर स्थापित किया जाएगा?
- धर्मशाला 
व्याख्या : खेल नगरी धर्मशाला में नेशनल हाई एल्टीट्यूट सेंटर के लिए धर्मशाला के इंद्रुनाग में करीब 15 हेक्टेयर भूमि चयनित की गई है।

बड़ा देव कमरूनाग का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिला से है? 
- मंडी
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2 से 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। जिला के अधिष्ठाता बड़ा देव के नाम से विख्यात कमरूनाग  22 फरवरी 2022 को पूरे लाव लश्कर और पुलिस सुरक्षा के साथ मंडी शिवरात्रि के लिए रवाना हुए। छह दिनों की पैदल यात्रा करने के बाद 28 फरवरी को शिवरात्रि से एक दिन पहले बड़ा देव कमरूनाग छोटी काशी मंडी पहुंचेंगे। 28 को बड़ा देव कमरुनाग का भगवान माधोराय के साथ भव्य मिलन होगा। राज माधव राय और राज परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद देवता मंडी शहर के टारना माता के मंदिर में पूरे शिवरात्रि महोत्सव के दौरान विराजमान रहेंगे। 

हिमाचल प्रदेश को किस वर्ष तक इलेक्ट्रिकल व्हीकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा? 
-  वर्ष 2025
व्याख्या : हिमाचल सरकार ने 2025 तक 15 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा है। शिमला, मंडी, बद्दी और धर्मशाला को इलेक्ट्रिक वाहन टाउन बनाने का प्रस्ताव है। हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिक पॉलिसी-2022 को अधिसूचित कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में  किसकी तर्ज पर डिजिटल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा? 
- केरल और कनाडा
व्याख्या : मंडी जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर को इसके लिए अपग्रेड करने की तैयारी शुरू हो गई है। डिजिटल विश्वविद्यालय से आईटीआई, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग संस्थानों को संबद्ध किया जाएगा। डिजिटल विश्वविद्यालय से आईटीआई, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग संस्थानों को संबद्ध किया जाएगा।

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2