15/02/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स
इंद्रुनाग मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है?
- कांगड़ा
व्याख्या : यह मंदिर कांगड़ा जिला के खनियारा में स्थित है। इंद्रूनाग को बारिश का देवता माना जाता है।
विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी की विजेता टीम कौन बनी है?
- हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में कितने छावनी क्षेत्र हैं?
- सात
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में सात छावनी क्षेत्र हैं। देश में 62 छावनी क्षेत्र हैं।
किशाऊ बांध परियोजना किन दो राज्यों से संबंधित है?
- हिमाचल तथा उत्तराखंड
व्याख्या : टौंस नदी पर मोहराड़-शंभर खेड़ा में बहुउद्देश्यीय किशाऊ बांध परियोजना का निर्माण किया जाएगा। परियोजना में हिमाचल 31.58 करोड़, उत्तराखंड 39.19 करोड़, हरियाणा 478.85 करोड़ रुपये, उत्तरप्रदेश 298.76 करोड़, राजस्थान 93.5 करोड़ और दिल्ली 60.50 करोड़ रुपये का सहयोग कर रहे हैं।
सुप्रसिद्ध हिडिंबा माता मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है?
- कुल्लू
Comments
Post a Comment