14/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

यूक्रेन में किस देश के साथ विवाद बढ़ता जा रहा है? 
-  रूस
व्याख्या : युक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिणपश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है। यूक्रेन की राजधानी कीव है।

स्कॉट मॉरिसन किस देश के प्रधानमंत्री हैं? 
-  ऑस्ट्रेलिया

‘चाइना कॉप के लेखक कौन है?
-  गार्साइड रोजर गार्साइड

ऑस्ट्रेलिया के किस शहर में 11 फरवरी 2022 को चौथे क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक हुई?
- मेलबोर्न
व्याख्या : इस बैठक में भारत, जापान, अमरीका और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल हो रहे हैं। 

टाटा संस के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन  कौन बने हैं? 
- एन चंद्रशेखरन 

उद्योगपति एवं बजाज समूह के पूर्व अध्यक्ष राहुल बजाज का  12 फरवरी 2022 को कहां पर निधन हो गया? 
- महाराष्ट्र के पुणे मे
व्याख्या : 10 जून, 1938 को कोलकाता में जन्मे राहुल बजाज ने 1965 में बजाज समूह की जिम्मेदारी संभाली थी। भारत सरकार ने 2001 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया था। वह 2006 से 2010 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

ई-अल्फा कार्गो इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर किस कंपनी ने लांच किया है?
-  महिंद्रा

दि हिलक्स पिकअप गाड़ी किस कंपनी द्वारा लांच की गई है?
-  टोयोटा

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने कितने करोड रुपए में खरीदा? - 15.25 करोड़ रुपए  
व्याख्या :  इस तरह से वह इस मेगा ऑक्शन के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024