12/02/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का कृषि विज्ञान केंद्र मंडी जिला में कहां पर स्थित है? 
- सुंदरनगर 
व्याख्या : प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के सुंदरनगर मंडी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) को नाबार्ड द्वारा राज्य में फार्म सेक्टर प्रोत्साहन कोष के तहत वित्त पोषित परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सर्वश्रेष्ठ परियोजना का पुरस्कार दिया गया है। नाबार्ड और कृषि विश्वविद्यालय ने 2019 में कृषि को अधिक लाभदायक और टिकाऊ बनाने के लिए 24.90 लाख रुपए की एक परियोजना पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। 

 हिमाचल प्रदेश राज्य उपभोक्ता बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
 -  न्यायाधीश इंदर सिंह मेहता (दिल्ली उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त) 

 सुप्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्थित है?
-  कांगड़ा

नगर निगम शिमला में कितने नए वार्ड बनाए गए हैं? 
- सात 
व्याख्या : अब कुल वार्डों की संख्या 41 हो गई है। शिमला नगर निगम में पूर्व में वार्डों की संख्या 34 थी। 

अटल टनल रोहतांग का निर्माण किसने किया है? 
- सीमा सड़क संगठन 
व्याख्या : अटल टनल रोहतांग को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से 10,000 फीट से ऊपर दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग के रूप में प्रमाणित किया गया है। 
टनल निर्माण के क्षेत्र में इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना होने के कारण लंदन स्थित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स ने अटल टनल को अपने गोल्ड एडिशन में स्थान दिया है। इसमें कहा गया है कि अटन टनल दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी ट्रैफिक टनल है। अटल टनल समुद्र तल से 10171 फीट की ऊंचाई पर बनी 9.02 किमी लंबी टनल है। तीन अक्तूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका विधिवत उद्घाटन कर देश को समर्पित किया था। 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024