10/02/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 27 जनवरी 2013 को किन दो देशों के बीच के बीच खेला गया था? 
- भारत-इंग्लैंड
 व्याख्या : 16 अक्तूबर 2016 को आखिरी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भारत-न्यूजीलैंड के बीच आयोजित हुआ था। इससे पहले दो अक्तूबर 2015 को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच खेला गया था। 18 मार्च 2016 को न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मैच भी खेला जा चुका है। अपने चहेते खिलाडि़यों को करीब से दीदार का मौका मिलेगा। वर्ष 2003 में 22 हजार 500 दर्शकों के बैठने के लिए बने स्टेडियम को बनाने में हिमाचल प्रदेश के युवा मंत्री (केंद्रीय) अनुराग ठाकुर का विशेष योगदान रहा है। 

हिमाचल प्रदेश गौण खनिज (रियायत) और खनिज (अवैध खनन, उसके परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2015 में संशोधन को स्वीकृति प्रदान करने की अनुमति कब दी गई?
 - 9 फरवरी 2022

किस प्रतिष्ठित चैनल के शो हुनरबाज में हिमाचल पुलिस के आर्केस्ट्रा बैंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया?
- कलर्स चैनल

उत्तराखंड के औली में आयोजित राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश  की किस महिला स्कीइंग खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता है? 
- आंचल ठाकुर 

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024