26/01/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

लिपुलेख दर्रा किस राज्य से संबंधित है? 
-  उत्तराखंड
व्याख्या : लिपुलेख कालापानी घाटी के ठीक ऊपर स्थित है और यह भारत, नेपाल और चीन के बीच एक ट्राई -जंक्शन बनाता है। लंबे समय से इसका इस्तेमाल हिंदू और बौद्ध तीर्थयात्रियों और पर्यटकों द्वारा कैलाश मानसरोवर तक पहुंचने के लिए किया जाता रहा है। 

 ‘स्पाइस बोर्ड’ किस मंत्रालय के तहत एक नियामक और निर्यात प्रोत्साहन एजेंसी है? 
-  वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

सारथी ऐप किसके द्वारा लांच किया गया है? 
- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
 व्याख्या : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी ने निवेशकों की जानकारी के लिए एक सारथी एप की शुरूआत की है। 

विश्व बैंक ने किस भारतीय राज्य सरकार के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी है?
-  पश्चिम बंगाल

हाल ही में ‘बैगनी क्रांति’ चर्चा में थी। यह किससे संबंधित है? 
- लैवंडर उत्पादन से
व्याख्या : जम्मू में डोडा ज़िले के गाँवों के लगभग 500 किसान जो कि पहले मक्के की खेती किया करते थे बाद में धीरे-धीरे वे लैवेंडर की खेती करने लगे। लैवेंडर की खेती की वजह से इन किसानों की आय में चौगुनी वृद्धि हुई है। इसे ही ‘बैगनी क्रांति’ का नाम दिया जा रहा है।

12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस  दिवस कब मनाया गया?
- 25 जनवरी 2022 
व्याख्या : थीम: ‘Making Elections Inclusive, Accessible and Participative’

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस  कब मनाया जाता है? 
- 24 जनवरी 
व्याख्या थीम: “Changing Course, Transforming Education”

किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने भारत का पहला जिला सुशासन सूचकांक (DGGI) लॉन्च किया?
-  जम्मू और कश्मीर

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-4