22/01/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव किस सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं?
मैनपुरी की करहल सीट

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के नेता पुष्कर सिंह धामी कहां से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे? 
- खटीमा विधानसभा सीट 

इंडिया गेट पर बने अमर जवान ज्योति की मशाल को  अब कहां पर जलाया जाएगा? 
- नेशनल वॉर मेमोरियल 
व्याख्या : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों को श्रद्धांजलि देने नेशनल वॉर मेमोरियल ही जाएंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में 'अपना दल' तथा 'निषाद पार्टी' ने किस दल के साथ गठबंधन किया है?
- भारतीय जनता पार्टी
व्याख्या : उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपने सहयोगियों, अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर राज्य की सभी 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

रिपब्लिक-डे परेड में पहली बार किस पुलिस द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा? 
-  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) 
व्याख्या : भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को आईटीबीपी के हिमवीरों द्वारा चलती बाइक पर संरचनाओं के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। आईटीबीपी की डेयरडेविल्स टीम का गठन सितंबर 2017 में किया गया था। यह पहली बार है जब एक आईटीबीपी मोटरसाइकिल दल गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेगा। 1962 में स्थापित आईटीबीपी हिमालय में राष्ट्रों की बर्फीली सीमाओं की रक्षा करता है।

आम आदमी पार्टी ने गोवा से किसे अपना मुख्यमंत्री का कैंडिडेट घोषित किया है? 
- अमित पालेकर

किस देश  ने हाल ही में अपनी राजधानी को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है? 
- इंडोनेशिया 
व्याख्या : इंडोनेशिया की संसद द्वारा देश की राजधानी जकार्ता से कालीमंतन स्थानांतरित करने की मंजूरी के बाद नई राजधानी नुसंतारा होगी।

आईसीसी की और से चुनी गयी विश्व की टेस्ट एकादश में किन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है?
-  रोहित शर्मा, आर अश्विन एवं ऋषभ पंत

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024