16/01/2022 - हिमाचल करंट अफेयर्स

IIT मंडी के नए डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है? 
- प्रोफेसर लक्ष्मीधर बैहरा

हिमाचल प्रदेश सरकार किस वर्ष तक 10,000 मेगावाट ग्रीन एनर्जी प्रोड्यूस करना चाहती है? 
- वर्ष 2030
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश की नई ऊर्जा नीति के तहत वर्ष 2030 तक प्रदेश में दस हजार मेगावाट अतिरिक्त विद्युत उत्पादन होगा। प्रदेश में दस हजार मेगावाट क्षमता की पंप स्टोरेज परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में भी निवेश आकर्षित होगा। उपरोक्त क्षमता बढ़ोतरी के चलते राज्य में करीब 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। 

हिमाचल प्रदेश के किस जिला में स्नो फेस्टिवल मनाया जाता है? 
- लाहौल स्पीति
व्याख्या : तकनीकी शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी व जनजातीय विकास मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने  14 जनवरी 2022 को पट्टन घाटी के त्रिलोकीनाथ व मेलिंग महादेव के उदन उत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रम शुरू किया। 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई स्वर्ण जयंती के नीति 2022 के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को कितनी धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी? 
-  एक करोड़

किस राज्य द्वारा तृतीय श्रेणी के लिए 15 नंबर के इवैल्यूएशन टेस्ट को समाप्त कर दिया?
 - हिमाचल प्रदेश

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स 16 जनवरी 2024