15/01/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

इंडिया स्टेट फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021 किसने जारी की?
 - पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन  मंत्री भूपेंद्र यादव
व्याख्या : क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश में सबसे अधिक वन है। देश का कुल वन और वृक्ष आवरण 80.9 मिलीयन हेक्टेयर है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
-  डॉ. एस. सोमनाथ

विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि दर का अनुमान कितने प्रतिशत लगाया है?
-  8.3 प्रतिशत

किस ऑस्ट्रेलियाई वाइन ब्रांड की एंबेसडर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और पदम श्री पुरस्कार विजेता मिताली राज को मनाया है? 
- जैकब क्रीक

हाल ही में गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किसके द्वारा किया गया? 
- ISRO
व्याख्या : इस इंजन का नाम विकास है।

पासपोर्ट स्वतंत्रता को लेकर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
-  जापान एवं सिंगापुर
व्याख्या : हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में भारत को 83वां स्थान स्थान प्राप्त हुआ है?

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने किसे नए अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया है?
-  पियरे-ओलिवियर गौरींचस

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बजरंगी भाईजान फेम हर्षाली मल्होत्रा को किस अवार्ड से सम्मानित किया है?
- भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर पुरस्कार 2022

कज़ाकिस्तान के राष्ट्रपति ने किसे देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है?
- अलीखान स्माइलोव

दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं?
-  ऋषभ पंत

प्रधानमंत्री की पंजाब में हुई सुरक्षा चूक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पैनल का गठन करके उसका अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?
- इंदु मल्होत्रा

अभिनेता राजकुमार राव को किस कंपनी ने अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
- Renewbuy

Comments

Popular Posts from Elite Study

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-1

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मीटिंग निर्णय 14 फरवरी 2024