10/01/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल किस बैंक का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है? 
- एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक 
 व्याख्या : उर्जित पटेल ने पांच सितंबर, 2016 को रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर का पद संभाला था। उन्होंने रघुराम राजन का स्थान लिया था। उर्जित पटेल ने दिसंबर, 2018 में ‘व्यक्तिगत कारणों से गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था। 

हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा किन पांच राज्यों में विधानसभा के चुनावों को करवाने की घोषणा की है? 
- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा तथा मणिपुर
व्याख्या : पंजाब में 117 सीटें, उत्तर प्रदेश में 403, उत्तराखंड में 70, मणिपुर में 60 तथा गोवा में 40 विधानसभा की सीटें है।

कजाकिस्तान  की राजधानी क्या है? 
-  नूर सुल्तान

विधानसभा चुनाव में बड़े राज्यों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए कितनी धनराशि खर्च कर सकते हैं? 
- 40 लाख रुपए

विधानसभा चुनाव में छोटे राज्यों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए कितनी धनराशि खर्च कर सकते हैं?
-  28 लाख रुपए
व्याख्या : बड़े राज्यों में संसदीय चुनाव खर्च की सीमा 70 लाख से बढ़ाकर 95 लाख और छोटे राज्यों में 54 लाख से 75 लाख कर दी गई है।

पापुआ प्रांत किस देश से संबंधित है?
- इंडोनेशिया

एशेज क्रिकेट टेस्ट सीरीज का आयोजन किन दो देशों के बीच होता है?
-  ऑस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड

Comments

Popular Posts from Elite Study

19/02/2022 - राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर - 1 जनवरी 2023

HPSSC Junior Office Assistant (IT) Solved Question Paper 2022 - Part-2